फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Raja Raghuvanshi Murder Case Sonam Raghuvanshi Father Serious Allegations Against Meghalaya Police Indore News

Raja Sonam Honeymoon Murder Case: सोनम के पिता बोले मेरी बेटी को फंसा रही पुलिस, सच सामने आएगा

Mon, 09 Jun 2025 09:42 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 09 Jun 2025 09:42 AM IST
सार

Raja Sonam Honeymoon Case: राजा और सोनम रघुवंशी के केस में बड़ा खुलासा हुआ है। राजा की हत्या के लिए सोनम ने हत्यारों को बुलाया था। वहीं पिता कह रहे हैं कि बेटी को फंसाया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Raja Raghuvanshi Murder Case Sonam Raghuvanshi Father Serious Allegations Against Meghalaya Police Indore News
सोनम, सोनम के पिता और राजा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

राजा और सोनम रघुवंशी के मामले में बड़ा खुलासा हो गया है। पुलिस के मुताबिक सोनम ने ही राजा की हत्या करवाने के लिए हत्यारों को बुलाया था। वहीं सोनम के पिता देवी सिंह ने कहा है कि मेरी बेटी को फंसाया जा रहा है। कल देर रात सोनम ढाबे पर पहुंची वहां से भाई को फोन लगाया। भाई ने पुलिस को बताया। वह खुद बचते बचाते उप्र पहुंची। साफ दिख रहा है कि पुलिस मेरी बेटी को फंसा रही है। मेघालय की सरकार अपनी छवि बचाने के लिए हमारी बेटी को फंसा रही है। अभी जांच होगी तो सब पता चल जाएगा। सोनम 25 साल की उम्र की है, कोई बच्ची नहीं है जो यह सब करे। 
विज्ञापन


Sonam Raghuvanshi: गाजीपुर में आधी रात को ऐसे हाल में मिली थी सोनम, सामने आई फोटो; सबसे पहले इस शख्स ने देखा
विज्ञापन


शादी के पहले कभी भी इनकार नहीं किया
पिता ने यह भी कहा कि सोनम ने शादी के पहले भी इस प्रस्ताव से इनकार नहीं किया। यदि वह शादी से खुश नहीं होती तो हमें खुद बता देती। साफ दिख रहा है कि हमारी बेटी को फंसाया जा रहा है। वह किस हालत में मिली और कैसे मिली इससे भी पता चलता है कि वह किसी तरह से बचकर पुलिस के पास तक पहुंची है। सोनम के पिता देवी सिंह बोले कि शिलांग पुलिस ने झूठी कहानी रची है। पुलिस खुद मामले में फंसने वाली है इसलिए ऐसा कर रही है। हमारे बच्चे ऐसा नहीं कर सकते। उन्हें ऐसी शिक्षा नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनम की मां ने कहा राजा के हत्यारों का पता चलना चाहिए
उन्होंने कहा सोनम मिल गई यह खुशी भी है लेकिन बच्चा चला गया, इस बात का दुख है। जितनी खुशी है, उससे कहीं ज्यादा दुख है। देवी सिंह ने कहा कि वहां की पुलिस ने बिल्कुल भी सहयोग नहीं किया। सोनम किस हालत में ढाबे तक पहुंची, ये हमें नहीं पता। वहां ढाबे वाले से फोन लेकर उसने अपने भाई को फोन किया, तभी हमें इसकी जानकारी मिली। सोनम की मां संगीता ने कहा है कि राजा की हत्या के पीछे कौन है यह पता चलना चाहिए। हमने बेटे जैसे राजा को खो दिया है। 



पत्नी निकली मास्टरमाइंड
वहीं पुलिस जांच में पता चला है कि इस हत्या की साजिश खुद राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ने रची थी। सोनम ने किराए के हत्यारों को बुलाकर पति की जान ली। इस सनसनीखेज मामले में मेघालय के डीजीपी नोंगरांग ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक सोनम समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।


सीएम कोनराड संगमा ने दी जानकारी, एक आरोपी अब भी फरार
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि सात दिनों के भीतर पुलिस ने राजा रघुवंशी हत्याकांड में अहम सफलता हासिल की है। मध्य प्रदेश के रहने वाले तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी महिला सोनम ने खुद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। हालांकि, अब भी एक अन्य हमलावर की तलाश जारी है और पुलिस उसे पकड़ने के लिए अभियान चला रही है।



डीजीपी ने किया खुलासा, पत्नी ने गाजीपुर में किया आत्मसमर्पण
मेघालय के डीजीपी आई नोंग्रांग ने सोमवार सुबह प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर से आए पर्यटक राजा रघुवंशी की हत्या उनकी ही पत्नी द्वारा किराए पर बुलाए गए लोगों ने की थी। यह हत्या उस समय की गई जब वे दोनों हनीमून पर थे। डीजीपी के अनुसार, सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था, जबकि तीन अन्य हमलावरों को मेघालय पुलिस ने रातभर की छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया।

एक आरोपी यूपी से और दो इंदौर से पकड़े गए, जांच जारी
डीजीपी नोंग्रांग ने आगे बताया कि चार में से एक आरोपी को उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया है, जबकि दो अन्य को इंदौर में दबिश देकर पकड़ा गया। सोनम ने नंदगंज थाना, गाजीपुर में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया है कि सोनम ने ही हत्या के लिए इन हमलावरों को पैसे देकर बुलाया था। फिलहाल पुलिस मध्य प्रदेश में अन्य संदिग्धों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है और जल्द ही बाकी अपराधियों को भी गिरफ्त में लेने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed