Raja Murder Case: सोनम समेत पूरे परिवार के नार्को टेस्ट की मांग, पांचों आरोपियों को इंदौर लाएगी शिलांग पुलिस
Sonam Raghuvanshi: पुलिस गुरुवार के बाद आरोपियों को इंदौर ला सकती है। फिलहाल फ्लैट इंदौर पुलिस की निगरानी में है। केस शिलांग पुलिस ने दर्ज किया है। इस कारण इंदौर पुलिस ने फ्लैट में जाकर तलाशी नहीं ली है। हत्या के बाद बुर्के को पहन कर सोनम शिलांग से भागी थी।
विस्तार
राजा रघुवंशी हत्याकांड के सोनम समेत पांचों आरोपियों से शिलांग में जारी पूछताछ के बीच राजा के बड़े भाई ने सोनम और उसके परिजनों के नार्को टेस्ट की मांग की है। सोमवार को राजा की तेरहवीं के दौरान बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने मीडिया से कहा कि वह चाहते हैं कि सोनम, उसके माता पिता, भाई गोविंद और भाभी का नार्को टेस्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि हमें शक है कि इस हत्याकांड में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। उधर, शिलांग पुलिस सोमन समेत पांचों आरोपियों को पड़ताल व सबूत जुटाने के लिए इंदौर ला सकती है। माना जा रहा है कि सोनम ने अपने मोबाइल शिलांग से लौटकर आने के बाद इंदौर में छिपाए हैं।
बता दें, राजा (29) हत्याकांड में पुलिस ने उसकी पत्नी सोनम (25), कथित प्रेमी राज कुशवाह (20), विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का मानना है कि विशाल, आकाश और आनंद राज के दोस्त हैं, जिन्हें पैसों का लालच देकर साजिश में शामिल किया गया था। राजा की पिछले माह 23 मई को मेघालय के शिलांग में हत्या कर दी गई थी। मामले के पांचों आरोपी अभी शिलांग पुलिस की रिमांड पर हैं। एक एसआईटी हत्याकांड की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- राजा और सोनम की वारदात से पहले की दिखी झलक, पर्यटक के कैमरे में घाटी की ओर जाते दिखे, Video
राजा की 13 वीं के दौरान मीडिया से चर्चा में विपिन रघुवंशी ने कहा कि हम सोनम के परिवार के सभी लोगों का नार्को परीक्षण चाहते हैं ताकि पूरी सचाई सामने आ सके। उन्होंने कहा कि हत्याकांड को लेकर एक के बाद एक वीडियो सामने आ रहे हैं, इससे लगता है कि मेरे छोटे भाई की हत्या की साजिश में और भी लोग शामिल हो सकते हैं।
बुधवार को खत्म होगी पांचों की रिमांड
राजा रघुवंशी हत्याकांड में शामिल राज-सोनम सहित पांचों आरोपियों का रिमांड जारी है। बुधवार को रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस कोर्ट से पांचों आरोपियों को इंदौर लाने की अनुमति ले सकती है। अभी तक आरोपियों के पास से कई चीजें बरामद नहीं हुई हैं, जो शिलांग पुलिस के लिए महत्वपूर्ण सबूत हैं। सोनम ने हत्या के बाद 14 दिन इंदौर में फरारी काटी थी। वह पांच दिन राज के लक्ष्मणपुरा के घर में भी रुकी थी। शिलांग पुलिस दोनों घरों की तलाशी लेगी, ताकि वहां से अहम सबूत मिल सकें।
बुर्का भी बरामद नहीं हुआ
सोनम अपने साथ जेवर और काफी नकद रुपये में ले गई थी। जिसे पुलिस ने अभी बरामद नहीं किया है। इसके अलावा सोनम के दोनों फोन और राजा की हत्या के बाद उसके शरीर से निकाली गई सोने की चेन, अंगूठी भी पुलिस को नहीं मिली है।
पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने इन वस्तुओं को इंदौर में छिपाकर रखा है। पुलिस गुरुवार के बाद आरोपियों को इंदौर ला सकती है। फिलहाल फ्लैट इंदौर पुलिस की निगरानी में है। केस शिलांग पुलिस ने दर्ज किया है। इस कारण इंदौर पुलिस ने फ्लैट में जाकर तलाशी नहीं ली है। हत्या के बाद जिस बुर्के को पहन कर सोनम शिलांग से भागी थी, उसे भी पुलिस अभी तक जब्त नहीं कर पाई है।
इंदौर में छुपाया है सोनम ने मोबाइल फोन
हत्या के बाद सोनम राज की सिम का इस्तेमाल कर रही थी। पुलिस को आशंका है कि जब 7 जून को सोनम इंदौर से रवाना हुई थी। तब वह इंदौर में अपना मोबाइल फोन छिपाकर गई, क्योंकि बस में सोनम के साथ बैठी उजाला यादव नामक युवती ने भी पुलिस को बयान दिया कि सोनम ने दो युवकों से उनका मोबाइल फोन बात करने के लिए मांगा था। इसके अलावा ढाबे वाले युवक से फोन लेकर अपने भाई को फोन लगाया था।
ये भी पढ़ें- सोनम की पांच बातों पर यदि राजा रघुवंशी करता शक तो बच सकती थी उसकी जान
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
