Raja Murder Case: सोनम के भाई को किया शिलांग पुलिस ने तलब; जिस हथियार से हुई राजा की हत्या, देखें उसकी तस्वीर
हत्या के बाद आरोपियों ने उसे खाई में ही फेंक दिया था। पुलिस को वह हथियार राजा के शव के पास से मिला था। राजा की हत्या की हत्या 23 मई को हुई थी। उसके बाद लगातार शिलांग में बारिश होती रही। हथियार के आगे के हिस्से में जंग लग गया था,उसका हत्था नया था।
विस्तार
राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में शिलांग पुलिस पांचों आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने सोनम के भाई को भी बयान के लिए बुलाया है, क्योंकि सोनम और राजा के लापता होने के बाद वह भी शिलांग पहुंच गया था। राजा के शव की शिनाख्त भी उसने की थी। हत्याकांड से जुड़ी बातों की पूछताछ पुलिस उससे करेगी। उधर जिस हथियार से आरोपियों ने राजा को मारा था। उसकी तस्वीर भी सामने आई है।
हत्या के बाद आरोपियों ने हथिरयार को भी खाई में ही फेंक दिया था। पुलिस को वह हथियार राजा के शव के पास से मिला था। राजा की हत्या 23 मई को हुई थी। उसके बाद लगातार शिलांग में बारिश होती रही। इस कारण हथियार के आगे के हिस्से में जंग लग गया था, लेकिन उसका हत्था नया था। इससे पुलिस ने अनुमान लगाया था कि हथियार हत्या के लिए खरीदा गया है।
डेढ़ फीट का यह हथियार आरोपी साथ लेकर घूम रहे थे और जैसे ही सोनम राजा को बंद पार्किंग यार्ड की तरफ ले गई। विशाल ने पीछे से उसके सिर पर वार कर दिया। दो वार के बाद राजा अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा था। इसके बाद सोनम सहित चारों आरोपियों ने राजा को खाई में फेंक दिया था।
ये भी पढ़ें- तेरहवीं में राजा रघुवंशी की पसंद का भोजन बनाकर परोसा, सोनम का भाई गोविंद भी हुआ शामिल
शिलांग पुलिस पर लगाए थे गोविंद ने आरोप
शिलांग पुलिस ने सोनम के भाई गोविंद पर अपनी बहन सोनम की खोजबीन ठीक से नहीं करने को लेकर आरोप लगाए थे और पुलिस अधिकारियों को किए गए काॅल की रिकार्डिंग भी वायरल की थी। पुलिस ने गोविंद को इस वजह से पूछताछ के लिए बुलाया है, क्योंकि गाजीपुर से सोनम ने गोविंद को काॅल किया था और गोविंद ने संबंधित थाने को सूचना दी थी।
ये भी पढ़ें- राजा और सोनम की वारदात से ठीक पहले की झलक, पर्यटक के कैमरे में घाटी की ओर जाते दिखे; VIDEO
वीडियो डालने वाले पर उठाए सवाल
सोमवार को राजा की तेरहवीं के दौरान बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने मीडिया से कहा कि वह चाहते हैं कि सोनम, उसके माता पिता, भाई गोविंद और भाभी का नार्को टेस्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि हमें शक है कि इस हत्याकांड में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। बता दें कि राजा और सोनम का एक वीडियो सोमवार को सामने आया। एक यूट्यूबर के वीडियो में दोनों कैद हुए थे। इस पर राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने सवाल उठाए हैं, उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर वीडियो डालने वालों से भी पूछताछ की जाए कि उन्होंने ये फुटेज पहले क्यों नहीं साझा किए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
