{"_id":"6852ee84c450c87e4506646c","slug":"raja-raghuvanshi-murder-case-raj-turned-out-to-be-sanjay-verma-sonam-used-to-talk-to-him-for-hours-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raja Murder Case: 'राज' ही निकला संजय वर्मा, जिससे सोनम करती थी घंटों बात; नया नाम आने से मची थी सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raja Murder Case: 'राज' ही निकला संजय वर्मा, जिससे सोनम करती थी घंटों बात; नया नाम आने से मची थी सनसनी
Wed, 18 Jun 2025 10:21 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Wed, 18 Jun 2025 10:21 PM IST
सार
सोनम अपने दो मोबाइल फोन चलाती थी। एक नंबर से लगातर कई घंटों तक वह राज से बातें करती रही। देर रात तक दोनों के बीच बातें होती थी। आपको बता दे कि राज कुशवाहा सोनम का प्रेमी है। सोमन ने राज के साथ मिलकर हत्या की प्लानिंग की थी।
विज्ञापन
सोनम और उसका प्रेमी राज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पति राजा रघुवंशी की हत्या की आरोपी सोनम के मोबाइल फोन की काॅल डिटेल में जिस नंबर पर सोनम ने बार बार काॅल किए थे, उसे लेकर बुधवार को दिनभर सस्पेंस बना रहा, लेकिन शाम को शिलांग पुलिस ने सोनम से ही पूछकर पता लगाया कि संजय वर्मा कौन है, उसने कहा कि वह उसके कथित प्रेमी राज का ही मोबाइल नंबर है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सोनम के घर पहुंचे शिलांग पुलिस के तीन अफसर, मां, भाई व पिता से लंबी पूछताछ
विज्ञापन
दरअसल ट्रू काॅलर पर संजय वर्मा नाम लिखा हुआ आ रहा था। सोनम दो मोबाइल फोन चलाती थी। एक नंबर से लगातार कई घंटों तक वह राज से बातें करती रही। देर रात तक दोनों के बीच बातें होती थीं। बता दें, राज कुशवाहा सोनम का प्रेमी है। सोनम ने राज के साथ मिलकर ही हत्या की प्लानिंग की थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- राजा हत्याकांड में अब नए शख्स की एंट्री, कौन है संजय वर्मा, जिससे बातें करती थी सोनम
25 दिन में 119 काॅल लगाए राज को
सोनम वर्मा की काॅल डिटेल में पता चला है कि 1 से लेकर 25 मार्च तक सोनम ने किसी संजय वर्मा नामक शख्स, जो अब राज ही निकला है, को 119 बार काॅल लगाए। वह नंबर अब बंद आ रहा था। पुलिस ने इस बिंदु को भी जांच में शामिल किया था। यह कयास लगाए जा रहे थे कि संजय वर्मा की सिम का इस्तेमाल सोनम ने किया होगा और राज व सोनम इस नंबर पर बातें करते रहे होंगे। शाम को शिलांग में अफसरों ने सोनम से ही इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह राज का नंबर है। 1 मार्च से 8 अप्रैल के बीच सोनम ने राज को 234 बार काॅल किए थे। बता दें, राजा की हत्या 23 मई को शिलांग में हनीमून यात्रा के बहाने ले जाकर कर दी गई थी। इसमें सोनम और राज मुख्य साजिशकर्ता हैं, जबकि तीन अन्य आरोपियों ने हत्या को अंजाम दिया था।
