Raja Raghuvanshi Murder: राजा हत्याकांड में अब नए शख्स की एंट्री, कौन है संजय वर्मा, जिससे बातें करती थी सोनम
Sonam Raghuvanshi: राजा हत्याकांड में पुलिस जांच में फिर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। केस में एक नया नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि सोनम रघवुंशी इस शख्स से लगातार बातें किया करती थी। पुलिस को इस बात के सबूत हाथ लगे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हनीमून के बहाने शिलांग ले जाकर अपने पति राजा की हत्या करने वाली सोनम शादी की तैयारियों के साथ राजा की हत्या की प्लानिंग भी कर रही थी। पहले वह सुपर काॅरिडोर के रेस्टोरेंट में जाकर राज से हत्या की प्लानिंग की मीटिंग करती थी और फिर राजा के साथ शादी की तैयारियों के लिए खरीददारी। राजा के परिवार वालों को सोनम ने कभी जाहिर नहीं होने दिया कि उसके दिमाग में क्या चल रहा है। उधर सोनम संजय वर्मा नामक युवक से भी कई बार बातें करती थी। संजय कौन है, ये चौंकाने वाला नाम सामने आया था। इसकी जानकारी सोनम के भाई गोविंद को भी नहीं है। गोविंद ने कहा कि मुझे संजय वर्मा के बारे में कुछ नहीं पता.. मैं वो सारी जगहें दिखाने आया था जहां राज काम करता था। यहां से कुछ भी जब्त नहीं हुआ है। मुझे संजय के बारे में कुछ नहीं पता। मुझे आज ही पता चला है कि संजय का नाम भी इसमें आ रहा है।
राज और सोनम ने अप्रैल माह में सुपर काॅरिडोर के अवंति रेस्टोरेंट में दो बार मीटिंग की थी। एक बार विशाल भी इसमें शामिल हुआ था। उस रेस्टोरेंट में ही राजा की हत्या की प्लानिंग की गई थी और 23 मई को उसे अंजाम दिया गया। राज और विशाल के साथ सोनम ने राजा की हत्या के बाद छुपने, फिर सिलीगुड़ी में खुद के अपहरण की कहानी गढ़कर सामने आने की प्लानिंग कर रखी थी, लेकिन पुलिस ने सोलहवें दिन कड़ियां जोड़कर हत्यारों का पता लगा लिया।
ये भी पढ़ें-हत्या से पहले राजा पर काला जादू, वो दो लोग कौन, जो बस में सोनम के साथ थे? जानें नए खुलासे
अब ये नया शख्स कौन
सोनम को गाजीपुर में सबके सामने आना पड़ा। सोनम राज के अलावा एक और शख्स संजय वर्मा से भी बातें करती थी। संजय कौन है इसका अभी तक पता नहीं चला है। मार्च में सोनम ने संजय से 100 से ज्यादा बार बातें की है। संजय वर्मा सोनम की फर्म से भी नहीं जुड़ा है। सोनम के भाई गोविंद का कहना है कि वे किसी संजय नामक व्यक्ति को नहीं जानते हैं।
25 दिन में 119 काॅल लगाए संजय वर्मा को
सोनम वर्मा की काॅल डिटेल में पता चला है कि 1 मार्च से 25 मार्च के बीच सोनम ने किसी संजय वर्मा नामक शख्स को 119 बार काॅल लगाए। यह युवक जवाहर मार्ग में रहता है। वह नंबर अब बंद आ रहा है। पुलिस ने इस बिन्दू को भी जांच में शामिल किया है। यह कयास लगाए जा रहे हैं कि संजय वर्मा की सिम का इस्तेमाल सोनम ने किया होगा और राज व सोनम इस नंबर पर बातें करते रहे होंगे। सोनम जितेंद्र रघुवंशी के खाते का इस्तेमाल भी करती थी।
ये भी पढ़ें-पहले लगाए खूब आरोप, सोनम गिरफ्तार हुई तो गोविंद ने मांग ली शिलांग पुलिस सेे माफी
पूर्वी खासी हिल्स जिले के एसपी विवेक सिम ने पीटीआई को बताया कि हमें पता चला है कि सोनम ने राजा से शादी से पहले संजय वर्मा नामक व्यक्ति को 100 से अधिक फोन कॉल किए थे। शादी के बाद भी कॉल जारी रहीं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने वर्मा का पता लगाने के लिए इंदौर में तलाशी अभियान चलाया, जिसका फोन बंद था। सिम ने कहा कि बाद में पता चला कि वर्मा कोई और नहीं बल्कि कुशवाह है, जिसने अपनी प्रेमिका के पति की हत्या की साजिश रची थी। उन्होंने कहा कि हमारी टीम इंदौर में है और यह पता लगाने के लिए कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है कि क्या राजा की मौत से किसी को फायदा हुआ है।
