फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Raja Raghuvanshi Murder Case: Property broker had removed the bag from the flat, police took him into custody

Raja Raghuvanshi Murder Case: प्राॅपर्टी ब्रोकर ने फ्लैट से हटाया था बैग, पुलिस ने लिया हिरासत में

Sun, 22 Jun 2025 07:31 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 22 Jun 2025 07:31 AM IST
सार

जब शिलांग पुलिस इंदौर में फ्लैट की तलाशी लेने पहुंची थी तो उसे फ्लैट खाली मिला। सिलोम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अब उससे बैग के बारे में पूछताछ की जा रही है। अभी भी पुलिस को सोनम का बैग नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन
Raja Raghuvanshi Murder Case: Property broker had removed the bag from the flat, police took him into custody
पुलिस हिरासत में प्राॅपर्टी ब्रोकर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिलांग में हुए राजा रघुवंशी हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सत्रह दिन में सुलझा ली। इसके बाद हत्या में शामिल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया, लेकिन उसे तलाश थी आरोपियों की मदद करने वालों की। आरोपियों को सोलहवें दिन ही पता चल गया था कि वे पकड़े जा सकते है। इसके चलते उन्हें सबूतों को हटाने के लिए पर्याप्त समय मिल गया। इसमें उनकी मदद उस प्राॅपर्टी कारोबारी सिलोम जेम्स ने की, जिनसे उन्हें देवास नाका क्षेत्र में फ्लैट दिलाया था। सोनम के इंदौर से रवाना होने के बाद सिलोम फ्लैट पर गया था। उनसे बैग व अन्य वस्तुएं फ्लैैट से हटा दी।

विज्ञापन


मेघालय एसआईटी टीम और एफएसएल इंदौर, सोनम रघुवंशी का बैग जलाने वाले शिलोम जेम्स को लेकर इंदौर के हरे कृष्ण विहार कॉलोनी पहुंची। एफएसएल इंदौर ने फोरेंसिक जांच के लिए जले हुए बैग के टुकड़े और सोनम के सामान के जले हुए टुकड़े एकत्र किए।
विज्ञापन


जब शिलांग पुलिस इंदौर में फ्लैट की तलाशी लेने पहुंची थी तो उसे फ्लैट खाली मिला। सिलोम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अब उससे बैग के बारे में पूछताछ की जा रही है। अभी भी पुलिस को सोनम के बैग, हत्या के बाद राजा के शरीर से निकाली गई चेन, अंगूठी नहीं मिल पाई है। इसके अलावा सोनम के दोनों फोन भी पुलिस अभी तक बरामद नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सिलोम पर सबूत नष्ट करने और हत्यारों की मदद करने का आरोप है। वह भोपाल भागने की तैयारी में था। शिप्रा पुलिस की मदद से उसे टोल नाके के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी 8 जून को जब फ्लैट पर आया था तो वह एक शोरुम के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। इस बैग को पुलिस ने सोनम के घर जाकर भी तलाशा था, लेकिन वह नहीं मिला था। उधर रिमांड अवधि खत्म होने के बाद शिलांग पुलिस ने राज और सोनम को कोर्ट में पेश कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed