फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Raja Raghuvanshi Murder Case: If Raja had doubted Sonam's five things, her life could have been saved

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम की पांच बातों पर यदि राजा रघुवंशी करता शक तो बच सकती थी उसकी जान

Sun, 15 Jun 2025 06:00 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 15 Jun 2025 06:00 AM IST
सार

सोनम ने राजा को सोने की चेन, ब्रेसलेट भी पहनकर चलने के लिए कहा था,जबकि राजा की मां को इस बार पर शंका हुई थी। उन्होंने सोनम की मां को फोन पर भी अपनी चिंता इस बात पर जताई थी। राजा को सोनम ने चैन व ब्रेसलेट पहन कर साथ चलने को कहा था।

विज्ञापन
Raja Raghuvanshi Murder Case: If Raja had doubted Sonam's five things, her life could have been saved
तीन रुपों में सोनम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में चर्चित राजा हत्याकांड को आरोपियों ने इतने शातिराना अंदाज में अंजाम दिया कि पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में सत्रह दिन लग गए। आरोपियों ने जो सुराग छोड़े, उसका सिरा पकड़कर पुलिस उन तक पहुंची,लेकिन सोनम ने राजा को इंदौर से हनीमून के बहाने शिलांग तक लाने में पांच गलतियां भी की। यदि राजा उन पर शक करता तो हो सकता है कि उसकी जान बच सकती थी। राजा ने सोनम पर आंखे मूंद कर भरोसा किया और उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकाना पड़ी। आइए जानते है वो कौन सी पांच गलतियां थी, जिसे राजा समझ नहीं पाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Murder Case: If Raja had doubted Sonam's five things, her life could have been saved
इस होम स्टे में रुके थे राजा और सोनम। - फोटो : अमर उजाला

- राजा शादी के तत्काल बाद हनीमून पर नहीं जाना चाहता था, लेकिन सोनम ने उसे बताए बगैर फ्लाइट के टिकट करा लिए। राजा ने उससे पूरे प्लान की जानकारी नहीं ली। सोनम जानती थी कि उसे वहां पर राजा की हत्या करना है, इस कारण उसने वापसी के टिकट नहीं कराए और न ही ट्रेन का रिजर्वेशन था। यदि इस पर उसका शक गहराता तो वह सर्तक हो सकता था।

 

-मेघालय में कार टैक्सी भी चलती है। अमतौर पर पर्यटक लगेज होने के कारण उनका ही सहारा लेते है, लेकिन सोनम ने लगेज होने के बावजूद किराए की स्कूटी लेने पर जोर दिया। 50 किलोमीटर तक की यात्रा राज ने स्कूटी से की। शिलांग में सोनम ने लगेज अलग गेस्ट हाउस में रखवाया और रुकने के लिए एक होम स्टे भी किराए पर लिया। इस बात पर भी राजा ने जरा भी शक नहीं किया।

Raja Raghuvanshi Murder Case: If Raja had doubted Sonam's five things, her life could have been saved
सोनम होटल में छोड़ आई थी मंगलसूत्र व अंगूठी। - फोटो : साभार T7 NEWS

- तीनों आरोपी अचानक डबलडेकर रुट पर पर्यटक के रुप में मिले। सोमन ने उनसे बात शुरू कर दी। राजा को तब भी शक नहीं हुआ। आरोपी पीछा करते हुए पार्किंग के बंद यार्ड तक पहुंचे। यदि राजा अचानक उनके आने और बेवजह मेल जोड़ बढ़ाने पर सचेत हो जाता और सूनसान जगह पर नहीं रुकता तो उस पर वार करना मुश्किल था।

 

- सोनम ने राजा को सोने की चेन, ब्रेसलेट भी पहनकर चलने के लिए कहा था,जबकि राजा की मां को इस बार पर शंका हुई थी। उन्होंने सोनम की मां को फोन पर भी अपनी चिंता इस बात पर जताई थी। राजा को सोनम ने चैन व ब्रेसलेट पहन कर साथ चलने को कहा था। वह इस बात पर इतना जोर क्यों दे रही है। तब भी राज ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
 

- सोनम ने खाई में जाने से पहले मंगलसूत्र और सगाई की अंगूठी उतार दी थी। इस बात पर राज ने ध्यान नहीं दिया। इस तरह मंगलसूत्र उतारे जाने पर भी वह शंका कर लेता तो सर्तक हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed