Raja Raghuvanshi Murder Case: बुर्का, मोबाइल लोकेशन, फुटेज बने सबूत, राज-सोनम को दिलाएंगे सजा
गुवाहटी में जिस जगह से आरोपियों ने हथियार खरीदा है। उस दुकानदार की गवाही भी महत्वपूर्ण होगी। पांचों आरोपियों में से राज कुशवाहा शिलांग नहीं गया था, लेकिन पुलिस ने उसे ही मुख्य साजिशकर्ता माना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजा मर्डर केस का खुलासा करने के बाद शिलांग पुलिस इस केस से जुड़े सबूत और गवाह जुटाने मेें किसी तरह की लापरवाही नहीं कर रही है। केस कोर्ट में कमजोर न पड़े, इसलिए कई सारे सबूत जुटाए जा रहे है। इस हत्याकांड का कोई प्रत्यक्ष गवाह नहीं है। इस कारण पुलिस ने डिजिटल सबूत जुटाए है, ताकि राज-सोनम समेत पांचों आरोपियों को कड़ी सजा हो सके।
पुलिस के पास आरोपियों के 48 सीसीटीवी फुटेज, खून से सनी शर्ट,रेनकोर्ट, हत्या के उपयोग में लाया गया धारदार हथियार है। जिसे चार्ज शीट में शामिल किया जाएगा। अब पुलिस आरोपियों के पास से राजा के शरीर से लूटे गए सोने के जेवर, शिलांग से भागने के लिए सोनम द्वारा पहना गया बुर्का, सिम कार्ड सहित अन्य सामान जब्त करेगी।
90 दिन में होगी चार्जशीट दाखिल
आठ दिन का रिमांड पुलिस को आरोपियों से पूछताछ के लिए मिला है। इसके बाद 90 दिन में कोर्ट में चार्जशीट पेश की जाएगी। कोर्ट में हथियार के अलावा सबसे अहम सोनम की जैकेट भी होगी। जिस पर राजा के खून के दाग है। इसके अलावा चारो आरोपियों की मोबाइल लोकेशन, रेंटल वाहनों की एक रुट पर लोकेशन और घटनास्थल पर ठहराव आरोप साबित करने के लिए महत्वपूर्ण होंगे।
गुवाहटी में जिस जगह से आरोपियों ने हथियार खरीदा है। उस दुकानदार की गवाही भी महत्वपूर्ण होगी। पांचों आरोपियों में से राज कुशवाहा शिलांग नहीं गया था, लेकिन पुलिस ने उसे ही मुख्य साजिशकर्ता माना है,क्योकि उसने ही हत्या की पूरी प्लानिंग की थी और तीन आरोपियों को हत्या करने के लिए तैयार किया था। शिलांग पुलिस कुछ और सबूत जुटाने के लिए इंदौर भी आएगी,क्योकि सोनम हत्या के बाद शिलांग से इंदौर आकर चौदह दिन रुकी थी।
