फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Raja Raghuvanshi Murder Case: Another picture of Raja and Soman surfaced, taken by a tourist while climbing th

Raja Murder Case: राजा और सोनम की वारदात से ठीक पहले की झलक, पर्यटक के कैमरे में घाटी की ओर जाते दिखे; VIDEO

Mon, 16 Jun 2025 04:17 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 16 Jun 2025 04:17 PM IST
सार

Raja Raghuvanshi Murder Case: 22 मई की शाम को सोनम डबलडेकर रुट पर राजा को मारने में नाकाम रही थी। इसके बाद सोनम और राजा ने सुबह छह बजे शिपारा होम स्टे से चेक आउट कर दिया था और तीन हजार सीढ़ियां चढ़ते हुए बंद पार्किंग यार्ड तक पहुंचे थे।

विज्ञापन
Raja Raghuvanshi Murder Case: Another picture of Raja and Soman surfaced, taken by a tourist while climbing th
सीढ़ियां चढ़ते राजा और सोनम की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिलांग में जब नोंग्रियाट गांव की खाई में राजा और सोनम गए थे। तब वे अपने साथ कोई लगेज नहीं ले गए थे, लेकिन लौटते समय राजा के पास एक छोटा बेग था, जबकि सोनम एक पाॅलिथीन में कुछ सामान रखकर सीढ़ियां चढ़ रही थी। उसने भी एक छोटा सा बैग कंधे पर टांग रखा था। इसका खुलासा एक पर्यटक द्वारा लिए गए वीडियो में हुआ। पर्यटक जाते हुए वीडियो बना रहा था और उसमें राजा व सोनम भी कैद हो गए थे। सोनम ने वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को भी घूरते हुए देखा था। अब उस वीडियो की तस्वीर वायरल हो रही है। उधर पर्यटन के पास तीनों आरोपियों के भी वीडियो है, जो अब वायरल हो रहे है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भाई विपिन ने की नार्को टेस्ट की मांग, रील देखकर भड़की थी सोनम यात्री पर
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

22 मई की शाम को सोनम डबलडेकर रूट पर राजा को मारने में नाकाम रही थी। इसके बाद सोनम और राजा ने सुबह छह बजे शिपारा होम स्टे से चेक आउट कर दिया था और तीन हजार सीढ़ियां चढ़ते हुए बंद पार्किंग यार्ड तक पहुंचे थे। लौटते समय राजा और सोनम एक पर्यटक के मोबाइल के वीडियो में कैद हो गए। पर्यटक देवेंद्र सिंह यूट्यूबर है। उनके मोबाइल में 23 मई की सुबह साढ़े 9 बजे से 10 बजे के बीच राजा और सोमन कैद हुए। संभवत: राजा की यह अंतिम वीडियो है। इस वीडियो के कैद होने के चार घंटे बाद राजा की हत्या कर दी गई थी। वीडियो में सोनम सफेद रंग की टीशर्ट पहने हुए थी और उसके हाथ में एक लाठी भी थी, जबकि राजा उसके पीछे चल रहा था।


ये भी पढ़ें- सोनम की पांच बातों पर यदि राजा रघुवंशी करता शक तो बच सकती थी उसकी जान

राजा ने पानी की बोतलें पकड़ रखी थी और कंधे पर जैकेट टांग रखा था। सोनम की हाथ में एक सफेद रंग की पाॅलिथीन भी थी। संभवत: उसमें भी जैकेट रखा था, जो राजा की हत्या के बाद सोनम ने विशाल को दे दिया था।

Raja Raghuvanshi Murder Case: Another picture of Raja and Soman surfaced, taken by a tourist while climbing th
राजा और सोनम - फोटो : अमर उजाला

बुर्का अपने साथ नहीं लाई थी सोनम
सोनम रघुवंशी और तीनों युवकों ने बंद पार्किंग यार्ट में राजा की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। इसके बाद सोनम बुर्का पहन कर फरार हो गई थी, लेकिन सोनम बुर्का अपने साथ नहीं लाई थी। उसके लिए बुर्का विशाल अपने साथ लाया था।

हत्यारों को वीडियो भी वायरल
जिस पर्यटक के मोबाइल में राजा और सोनम कैद हुए थे। उसके कैमरे में राजा हत्याकांड के आरोपी विशाल, आकाश और आनंद भी कैद हो गया। यह वीडियो भी वायरल हो रहा है। कैमरा देख सबसे पीछे चल रहा आरोपी चेहरा छुपाने की कोशिश करता रहा। यह वीडियो भी डबल डेकर रुट पर चढ़ाई करते समय का है। तीनों आरोपी राजा और सोनम से कुछ आगे थे। यह वीडियो शिलांग पुलिस ने अपनी जांच में भी शामिल किया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed