फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   rahul said hope this yatra will get a plus grade in madhya pradesh

Bharat jodo Yatra:राहुल बोले- उम्मीद है यह यात्रा मध्य प्रदेश में ए प्लस ग्रेड हासिल करेगी

Wed, 23 Nov 2022 09:29 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 23 Nov 2022 09:29 AM IST
सार

यात्रा मार्ग को स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने होर्डिंग पोस्टरों से पाट दिया। हजारों की संख्या में राहुल के पीछे भीड़ चल रही थी। यात्रा में एक बड़ा तिरंगा झंडा था और कांग्रेस पार्टी के झंडे भी लहरा रहे थे।

विज्ञापन
rahul said hope this yatra will get a plus grade in madhya pradesh
यात्रा का मध्य प्रदेेश में प्रवेश - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

महाराष्ट्र के बाद भारत जोड़ो यात्रा ने बुधवार सुबह मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर लिया अब राहुल अगले 12 दिनों तक मध्य प्रदेश की सड़कों पर पैदल चलकर करीब 386 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। इसके बाद यात्रा राजस्थान की सीमा में प्रवेश करेगी। सुबह यात्रा बोरदली पहुंची।यहां कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता पहले से मौजूद थे। उन्होंने राहुल गांधी का स्वागत किया। महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता भी राहुल को छोड़ने आए थे। राहुल बोले कि महाराष्ट्र में यात्रा अच्छी रही। वहां हमने इसे ए ग्रेड दी है। उम्मीद है कि मध्य प्रदेश ए प्लस ग्रेड हासिल करेगा।

विज्ञापन

चलते समय नेताओं से चर्चा

बोरदली से यात्रा शुरू होकर अगले पड़ाव के लिए बढ़ी। यात्रा मार्ग को स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने होर्डिंग पोस्टरों से पाट दिया। हजारों की संख्या में राहुल के पीछे भीड़ चल रही थी। यात्रा में एक बड़ा तिरंगा झंडा था और कांग्रेस पार्टी के झंडे भी लहरा रहे थे। राहुल के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी चर्चा करते हुए चल रहे थे। कुछ देर बाद उन्होंने कांग्रेस नेता अरुण यादव को अपने पास बुला लिया और चलते-चलते बात करने लगे। बीच-बीच में वे हाथ हिलाकर लोगों को अभिवादन भी कर रहे थे। इस बीच कुछ सिख युवकों ने उनसे मिलना चाहा तो राहुल ने उनको अपने पास बुला लिया। युवकों ने केसरिया दुप्पटा डालकर राहुल का स्वागत किया। एक युवक ने राहुल को आटोग्राफ भी लिया।

विज्ञापन


यात्रा से पहले पहुंचे कंटेनर

भारत जोड़ो यात्रा रात्रि विश्राम झिरी गांव में करेगी। यहां यात्रा रात को आठ बजे पहुंचेगी। यात्रा से पहले यहां वे कंटेेनर पहुंच गए। जिसमें पद यात्री विश्राम करते है। यहां यात्रा के विराम के लिए इंजीनियरिंग कालेज परिसर को चुना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed