फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   rahul gandhi kailash vijayvargiya narendra singh tomar congress bjp

राहुल गांधी ने दिए संकेत: कैलाश, तोमर जैसे दिग्गजों के लिए बनेगी आक्रामक रणनीति, यह कांग्रेस के लिए बड़ा मौका

Sat, 30 Sep 2023 04:10 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 30 Sep 2023 04:10 PM IST
सार

भाजपा ने शीर्ष नेतृत्व के दिग्गज नेताओं को इस बार विधानसभा चुनाव में मैदान में उतारा है। कांग्रेस इसे अपने लिए बेहतर मौका मान रही। राहुल गांधी ने शनिवार को कालापीपल में अपने दौरे के दौरान यह संकेत दिए।

विज्ञापन
rahul gandhi kailash vijayvargiya narendra singh tomar congress bjp
कालापीपल में राहुल गांधी का मंच पर हुआ स्वागत। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को कालापीपल में सभा के लिए पहुंचे। वे इंदौर एयरपोर्ट से होकर कालापीपल गए। इंदौर में उन्होंने कांग्रेस के कई नेताओं से मुलाकात की और इंदौर में विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा भी की। इस दौरान उनके साथ पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष गोलू अग्निहोत्री, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्डा और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव भी मौजूद थे। सुरजीत सिंह चड्ढा और सदाशिव यादव ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि जल्द ही कांग्रेस अपने स्टार प्रचारकों को मप्र में उतारेगी। इसी कड़ी में पांच अक्टूबर को प्रियंका गांधी मोहनखेड़ा में सभा करने के लिए आ रही हैं। इसके बाद लगातार स्टार प्रचारकों के दौरे शुरू हो जाएंगे। 
विज्ञापन


भाजपा के दिग्गजों के खिलाफ बनेगी आक्रामक रणनीति
क्षेत्र क्रमांक एक से कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन केके मिश्रा ने राहुल गांधी से लंबी चर्चा की। संजय शुक्ला ने बयान जारी कर बताया कि कांग्रेस एक नंबर विधानसभा से आक्रामक शैली में चुनाव लड़ेगी। जनता पूरी तरह से कांग्रेस के पक्ष में है और भाजपा की नीतियों से त्रस्त है। एेसे में कांग्रेस के पास यह एक बेहतर मौका है। भाजपा के प्रमुख नेताओं को हराकर कांग्रेस इस बार प्रदेश में भाजपा का शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह से समाप्त कर देगी। 
विज्ञापन


प्रियंका के दौरे से मालवा निमाड़ पर फोकस
कांग्रेस नेताओं ने बताया की पांच अक्टूबर को प्रियंका गांधी मोहनखेड़ा में आ रही हैं। उनके इस दौरे में मालवा निमाड़ के सभी प्रमुख कांग्रेस नेता शामिल होंगे। राहुल गांधी ने शाजापुर में सभा की और अब मोहनखेड़ा में प्रियंका आ रही हैं। इससे मध्यप्रदेश का एक बड़ा भाग कवर हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उज्जैन में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले पर फोकस
हाल ही में उज्जैन में नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने देशभर में उठाया है। प्रियंका गांधी के दौरे में भी भाजपा सरकार को महिला अपराध पर घेरा जाएगा। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी पीड़ित बालिका से एमटीएच अस्पताल में जाकर मुलाकात की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed