फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   rahul gandhi kailash vijayvargiya congress bjp indore news loksabha election

MP News: कैलाश विजयवर्गीय बोले- राहुल गांधी ने बहुत मेहनत की, गांव-गांव गए, उन्हें इसका फायदा मिला

Thu, 06 Jun 2024 10:25 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 06 Jun 2024 10:25 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद मप्र के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ की। 
 

विज्ञापन
rahul gandhi kailash vijayvargiya congress bjp indore news loksabha election
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद नेताओं के बयानों का दौर जारी है। मप्र के नगरीय प्रशासन मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय (kailash vijayvargiya) ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी (rahul gandhi) ने बहुत मेहनत की जिसका उन्हें फल मिला। विजयवर्गीय ने कहा कि हम सभी को जनता का जनादेश स्वीकार करना चाहिए। राहुल जी ने बहुत मेहनत की है। बेचारे पैदल चले, गांव गांव दौड़ लगाई, जिम गए। हमारा मानना है कि विपक्ष भी मजबूत होना चाहिए। 
विज्ञापन


उप्र की हम समीक्षा करेंगे
वहीं इंडिया गठबंधन को उप्र में मिले समर्थन को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इस पर हम समीक्षा करेंगे। मध्यप्रदेश में क्लीन स्वीप को लेकर उन्होंने कहा कि हम सभी ने मेहनत की है। छिंदवाड़ा कलस्टर का मुझे प्रभार दिया था, जिस पर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम किया। 
विज्ञापन


बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं विजयवर्गीय
इंदौर के भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय अपने बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। कुछ समय पहले कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि आजकल लड़कियां इतने गंदे कपड़े पहनकर निकलती हैं। हम महिलाओं को हम देवियां कहते हैं, लेकिन उनमें देवी का स्वरूप ही नहीं दिखता है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि  कांग्रेस बीजेपी को हरा नहीं सकती लेकिन अगर हमने अपनी गलतियों को ठीक नहीं किया तो बीजेपी अपनी ही हार का मुख्य कारण बन सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed