{"_id":"649566eb879e05475d03e4b9","slug":"protest-against-police-action-in-bajrang-dal-case-police-personnel-put-dp-of-khaki-ka-bhi-maan-toh-hai-na-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore:बजरंग दल मामले में पुलिस पर कार्रवाई का विरोध, पुलिस जवानों ने ‘खाकी का भी मान तो है न’ की डीपी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore:बजरंग दल मामले में पुलिस पर कार्रवाई का विरोध, पुलिस जवानों ने ‘खाकी का भी मान तो है न’ की डीपी लगाई
Fri, 23 Jun 2023 03:03 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Fri, 23 Jun 2023 03:03 PM IST
सार
पुलिस ने बजरंग दल पदाधिकारियों को हिरासत में भी लिया था। इस लाठीचार्ज कांड ने तूल पकड़ लिया और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जांच के आदेश दिए थे। एडीजी विपिन माहेश्वरी ने दो दिन इंदौर में रहकर जांच पूरी की।
विज्ञापन
पुलिस जवानों ने सोशल मीडिया पर विरोध शुरु किया।
- फोटो : amar ujala digital
विस्तार
पलासिया थाने पर बजरंग दल पदाधिकारियों पर हुए लाठीचार्ज की जांच जारी है। इस मामले में पहले दो अफसरों को हटाया जा चुका है। कुछ अन्य अफसरों के खिलाफ विभाग द्वारा एक्शन लिए जाने की सुगबुगाहट के बाद पुलिसकर्मियों ने भी सोशल मीडिया पर इसका विरोध शुरू कर दिया है। कई पुलिस जवानों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के स्टेटस, डीपी बदल ली। जिस पर लिखा है ‘खाकी का भी मान तो है न‘।
विज्ञापन
15 जून को पलासिया थाने पर प्रदर्शन करने पहुंचे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लाठियां भांजकर खदेड़ दिए था। दरअसल ज्ञापन देने आए कार्यकर्ता अचानक उग्र हो गए थे और उन्होंने सड़क पर वाहनों को रोकना शुरू कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने भी सख्त रवैया अपनाया और लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बजरंग दल पदाधिकारियों को हिरासत में भी लिया था। इस लाठी चार्जकांड ने तूल पकड़ लिया और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जांच के आदेश दिए थे। एडीजी विपिन माहेश्वरी ने दो दिन इंदौर में रहकर जांच पूरी की। वे अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगे।
विज्ञापन
पुलिस के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल
लाठीचार्ज कांड की जांच के बीच सोशल मीडिया पर बजरंग दल पदाधिकारियों द्वारा पुलिस अफसरों के साथ बदसलूकी के वीडियो वायरल हुए थे। उसके बाद अब पुलिस जवानों ने ‘खाकी का भी मान तो है ना‘ की डीपी लगाकर सोशल मीडिया पर विरोध शुरू कर दिया है, ताकि लाठीचार्ज कांड में अन्य अफसर न नपे।
