फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Professor caught in scam of Rs 2 crore in New GDC, department suspended

Indore: न्यू जीडीसी में दो करोड़ के घोटाले में नप गए प्राध्यापक, विभाग ने किया निलंबित

Mon, 18 Sep 2023 08:59 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 18 Sep 2023 08:59 PM IST
सार

दो साल में काॅलेज में लगाई गई 24 ट्यूब लाइटों का बिल 24 लाख का बना, यानि एक ट्यूब लाइट 1लाख की आई।  इसके अलावा कम्यूटर प्रिंटर, कार्टेज रिफिल के बिल भी 15 हजार रुपये के लगाए गए,जबकि यह काम 300 से 400 रूपये में होता है। 

विज्ञापन
Professor caught in scam of Rs 2 crore in New GDC, department suspended
न्यू जीडीसी काॅलेज - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के न्यू जीडीसी काॅलेज में दो करोड़ के सामान खरीद घोटाले में उच्च शिक्षा विभाग ने प्राध्यापक राजेश कुमार पाठक को निलंबित कर दिया है। विभाग ने जांच में पाया कि पाठक के प्रशासनिक अधिकारी रहने की अवधि में यह घोटाला हुआ है।

विज्ञापन

उन पर आरोप है कि काॅलेज में संचालित सेल्फ फाइनेंस कोर्स की फीस से तीन साल में जो सामान खरीदे वे या तो आए नहीं या फिर उनकी कीमत ज्यादा थी। दो साल में काॅलेज में लगाई गई 24 ट्यूब लाइटों का बिल 24 लाख का बना, यानि एक ट्यूब लाइट 1लाख की आई। इसके अलावा कम्यूटर प्रिंटर, कार्टेज रिफिल के बिल भी 15 हजार रुपये के लगाए गए,जबकि यह काम 300 से 400 रूपये में होता है।
विज्ञापन


यही नहीं बाॅथ टब का भुगतान भी काॅलेज की मद से किया गया,जबकि काॅलेज में बाॅथ टब का उपयोग ही नहीं था। इन सामानों के बिल बगैर भौतिक सत्यापन के मंजूर हो गई। इस मामले की बात में उच्च शिक्षा विभाग ने जांच कराई। इसके बाद उच्च शिक्षा विभाग के अवर सचिव वीरन सिंह भलावी ने राजेश कुमार पाठक को निलंबित करने का आदेश जारी किया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय शासकीय महाविद्यालय सांवेर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed