फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Priyanka Gandhi and Robert Vadra come to Indore, leave to join Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra: प्रियंका गांधी और राॅबर्ट वाड्रा इंदौर आए, यात्रा में राहुल का साथ देने बुरहानपुर रवाना

Wed, 23 Nov 2022 05:16 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 23 Nov 2022 05:16 PM IST
सार

भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अब चार दिन तक अपनी बहन प्रियंका गांधी का साथ भी मिलेगा। यह पहला मौका होगा जब प्रियंका इस यात्रा का हिस्सा बनेंगी।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi and Robert Vadra come to Indore, leave to join Bharat Jodo Yatra
प्रियंका गांधी वाड्रा भी भारत जोड़ो यात्रा में होंगी शामिल - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा में अगले चार दिनों तक प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी। इसके लिए वे बुधवार को दिल्ली से अपने पति राॅबर्ट वाड्रा के साथ इंदौर पहुंचीं। वे यात्रा में शामिल होने के लिए सड़क मार्ग से बुरहानपुर के लिए रवाना हो गईं। बुरहानपुर से लेकर इंदौर तक वे यात्रा में शामिल होंगी।

विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अब चार दिन तक अपनी बहन प्रियंका गांधी का साथ भी मिलेगा। यह पहला मौका होगा जब प्रियंका इस यात्रा का हिस्सा बनेंगी। बुधवार दोपहर में विमान से वे इंदौर पहुंचीं। विमानतल पर पूर्व मंत्री बाला बच्चन, सदाशिव यादव, विनय बाकलीवाल, राजेश चौकसे, पिंटू जोशी सहित अन्य ने उनका स्वागत किया। उनसे मिलने के बाद प्रियंका एक वाहन मेें सवार होकर बुरहानपुर के लिए रवाना हो गईं। चार दिनों तक वेे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। अगले चार दिनों में यात्रा इंदौर जिले की सीमा में प्रवेेश करेगी और तब प्रियंका भी यात्रा में राहुल के साथ होगी। पहले वे उज्जैैन में यात्रा में शामिल होने वाली थीं।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका के यात्रा में शामिल होने के मायने 
अभी तक यात्रा में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी शामिल हो चुकी हैं, लेकिन प्रियंका यात्रा में नहीं गई हैं। उन्होंने यात्रा के लिए मध्य प्रदेश को चुना है। दरअसल पिछले चुनाव में प्रियंका ने इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में रोड शो किए थे। तब कांग्रेस को कुछ सीटों पर फायदा भी हुआ था। महाकाल लोक के लोकार्पण के समय भाजपा की प्रदेश सरकार ने उज्जैन में बड़ा आयोजन किया था। माना जा रहा है कि उसके जवाब में कांग्रेस भी उज्जैन में आमसभा करा रही है। 




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed