Pravasi Bharatiya sammelan:प्रवासी भारतीय बोले-प्रदेश में टूरिज्म और आईटी के लिए है काफी संभावनाएं
सम्मेलन मेें शामिल होने आए मेहमानों का कहना है कि मध्य प्रदेश में आईटी और टूरिज्म के सेक्टर में आगे बढ़ने की काफी संभावना है। महाकाल लोक को देशभर के लोग देखने आ रहे है। सरकार को पर्यटन स्थलों क आसपास का इंफ्रास्ट्रक्चर भी ठीक करना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में 50 से ज्यादा देशों के प्रवासी भारतीय शामिल होने के लिए इंदौर आए है। उनमें कुछ मध्य प्रदेश के है। उनसे अमर उजाला ने चर्चा की। प्रवासी भारतीयों का कहना है कि मध्य प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। आईटी के क्षेत्र में यहां काफी संभावनाएं है। इंदौर के आसपास दो ज्योतिर्लिंग है। यहां टूरिज्म लगातार बढ़ना है। सरकार को इसकी ब्रांडिंग पर ध्यान देना चाहिए।
कतर से आए सिनो पिल्लई बताते है कि कतर से 200 से ज्यादा लोग सम्मेलन में भाग लेने आए है। विदेश में रहकर हमें जब अपने देश की उपलब्धियां पता चलती है तो हमें देश पर गर्व होता है। इंदौर पहली बार आना हुआ। यहां की सफाई से देश के अन्य शहरों को भी सिखने की जरुरत है। कतर में एनजीओ संचालित करने वाली निर्मला रघु कहती है पहले मैने इंदौर को लेकर धारणा बनाई थी कि यह छोटा शहर होगा, लेकिन जब यहां आई तो सोच बदल गई। देश में काफी कुछ बदलाव हो रहे है। देश की महिलाओं में भी प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन उन्हें सही समय पर मंच नहीं मिलता। यह महिला सशक्तिकरण को और मजबूत बनाने की जरुरत है।
टूरिज्म सेक्टर में नजर आएगी ग्रोथ
प्रवासी सम्मेलन में शामिल होने आई माधुरी सारड़ा ग्वालियर से है। वे यूनाइटेंड स्टेट में जॉब करती है। माधुरी बताती है कि मध्य मध्य में जंगल है, ऐतिहासिक स्मारक है और उज्जैन और ओम्कारेश्व जैसी पवित्र नगरी भी है। महाकाल लोक बनने के बाद उमड़ रही भीड़ बताती है कि टूरिज्म सेक्टर में यहां भविष्य में ग्रोथ रहेगी। सरकार को समय-समय पर पर्यटन गतिविधियां बढ़ाना होगी।
