फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Police woke up after four murders in six days, more than 200 warrants, caught alcoholics

Indore:छह दिन में चार हत्याओं के बाद जागी पुलिस नजर आई सड़कों पर, 200 से ज्यादा वारंटियों, शराबियों को पकड़ा

Sun, 20 Aug 2023 11:04 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 20 Aug 2023 11:04 AM IST
सार

कीम-78 में एक वारंटी के घर पुलिस पहुंची तो उनसे पुलिस जवानों पर पालतू कुत्ता छोड़ दिया। इस बीच वारंटी घर के पिछले दरवाजे से निकल कर भाग गया। पुलिस को उसके घर से खाली हाथ लौटना पड़ा। उधर पुलिस से सुबह अलग अलग झोन में चार घंटे में 60 बदमाशों को पकड़ा।

विज्ञापन
Police woke up after four murders in six days, more than 200 warrants, caught alcoholics
गुंडों को घेर कर लाते पुलिस जवान - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में छह दिन में चार हत्याएं होने के बाद पुलिस की सख्ती पर उठ रहे सवालिया निशान के बाद इंदौर पुलिस एक्शन मोड़ में आ गई।पुलिस कंट्रोल रूम पर शहर के 36 थाना प्रभारी व अन्य अफसरों की बैठक के बाद एक हजार पुलिसकर्मियों का फोर्स शहर में कॉम्बिंग गश्त पर निकला।

विज्ञापन

पलासिया कंट्रोल रूम में पुलिस कमिश्नर बैठक ली और फोर्स को रवाना किया गया।पुलिस जवानों को स्थाई वारंटी गिरफ्तारी वारंटी फरारी, जिला बदर निगरानीशुदा बदमाश और गैंगस्टरो की धरपकड के लिए कहा गया।

विज्ञापन


पुलिस जब गुंडों के घरों पर छापे मारने गई तो वे घर से फरार हो गए। जो घर पर मिले उन्हें पुलिस जवानों ने पकड़ कर हवालात में डाल दिया। विजय नगर चौराहे पर एक कार में चार युवक शराब पी रहे थे। पुलिस ने कार की चैकिंग की तो नशे में धूत एक युवक पुलिस जवानों से ही हुज्जत करने लगा।पुलिस जवान उसे पकड़ कर थाने ले आए। रातभर पुलिस ने अभियान चलाकर 200 से ज्यादा गुंडों, वारंटियों और हथियार लेकर घूमने वाले युवकों को पकड़ कर हवालात में डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर छोड़ दिया कुत्ता

स्कीम-78 में एक वारंटी के घर पुलिस पहुंची तो उनसे पुलिस जवानों पर पालतू कुत्ता छोड़ दिया। इस बीच वारंटी घर के पिछले दरवाजे से निकल कर भाग गया। पुलिस को उसके घर से खाली हाथ लौटना पड़ा। उधर पुलिस से सुबह अलग अलग झोन में चार घंटे में 60 बदमाशों को पकड़ा। उनके पास से चाकू, हथियार भी जप्त किए गए।

आपको बता दे कि इंदौर में बीते छह दिन में ओवरटेक करने, सड़क पार करने, कुत्ते को पत्थर मारने जैसे मामूली विवाद में चार मर्डर हो चुके है और आठ लोग घायल हो चुके है। दो हत्याएं बदमाशों ने नशे की हालत में की। एक हत्या में तो पुलिस से एक युवती को भी आरोपी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed