फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   pm modi akshay kanti bam shankar lalwani loksabha election

PM Modi: बम कांड के बाद सामने आया पीएम मोदी का पत्र, सांसद लालवानी को लिखी कई बातें

Wed, 08 May 2024 07:42 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 08 May 2024 07:42 PM IST
सार

PM Modi - पीएम मोदी ने शंकर लालवानी को पत्र लिखकर इंदौर Indore की जनता के लिए भी कई बातें लिखी हैं। यह लोकसभा चुनाव के लिए लिखा गया है। यह पत्र सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। 
 

विज्ञापन
pm modi akshay kanti bam shankar lalwani loksabha election
पीएम मोदी और शंकर लालवानी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर Indore में हुए अक्षय बम कांड के बाद अब पीएम मोदी PM Modi का पत्र सामने आया है। यह पत्र उन्होंने भाजपा के वर्तमान सांसद शंकर लालवानी को लिखा है। इसमें उन्होंने शहर के लिए भी कई बातें लिखी हैं। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी रहे अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया है और अब वे भाजपा में शामिल हो गए हैं। 
विज्ञापन


पीएम ने यह लिखा पत्र में...
मेरे साथी कार्यकर्ता शंकर लालवानी जी, आपको यह पत्र लिखते हुए आशा करता हूं कि आप कुशल मंगल से होंगे। इंदौर एक जागरूक चेतना वाला शहर है, जहां लोगों ने सामूहिक प्रयासों से बड़े से बड़े लक्ष्यों को सफलतापूर्वक हासिल किया है और स्वच्छता समेत कई विषयों में इंदौर आज शीर्ष स्थान पर है। जनहित से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को बेहतर रूप से अमल करवाते हुए आपने क्षेत्र के लोगों के जीवन को सहज और सुविधाजनक बनाने का जो काम किया है, वह सराहनीय है। 
विज्ञापन


आपके अथक प्रयासों से 'उम्मीदों का शहर' इंदौर आज प्रदेश और पूरे देश में विकास का एक मॉडल बनकर उभरा है। मुझे विश्वास है कि संसद में आप जनता जनार्दन का भरपूर आशीर्वाद लेकर आएंगे और नई सरकार में हम सब एक साथ मिलकर देशवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। आप जैसे ऊर्जावान साथी मुझे संसद में मजबूती प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले एक दशक के दौरान हमने समाज के हर वर्ग के जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाते हुए कांग्रेस पार्टी के दशकों लंबे कुशासन के कारण पैदा हुई समस्याओं से देश को मुक्त कराया है। अब, हर नागरिक की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए देश एक नई गति से आगे बढ़ने को तैयार है। चुनाव के अब तक के उत्साहजनक रुझान बताते हैं कि भारत की जनता इस चुनाव में हमारे विकासोन्मुख विजन को समर्थन देने का मन बनाकर आगे बढ़ रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस पार्टी और इंडी अलायंस समाज के सभी वर्गों द्वारा खारिज किए जा रहे हैं। गरीब, किसान और महिलाएं भी कांग्रेस द्वारा दशकों तक किए गए अपमान के लंबे और निराशाजनक ट्रैक रिकार्ड के कारण उन्हें अस्वीकार कर रहे हैं।

कांग्रेस से शासन काल में एससी, एसटी, ओबीसी समुदायों को भी उपेक्षा, अपमान और अन्याय का सामना करना पड़ा। हमारी पार्टी में बड़ी संख्या में इन्हीं समुदायों से चुने हुए प्रतिनिधि हैं। पिछले 10 वर्षों के दौरान गरीब, किसान, महिलाएं और एससी, एसटी, ओबीसी समुदाय के लोग अंततः बेहतर जीवन की अपनी आकांक्षाओं को पूरा होते हुए देख रहे हैं। वे सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता से उत्साहित महसूस कर रहे हैं।


हताशा के कारण कांग्रेस और इंडी अलायंस तुष्टिकरण की राजनीति में खतरनाक स्तर तक बढ़ रहे हैं, लेकिन अल्पसंख्यकों के बीच उनके लिए कोई आकर्षण नहीं है। ये समुदाय समझ चुके हैं कि केवल भाजपा सरकार में ही उनकी स्थिति पहले से बेहतर हुई है।

- आपका, नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed