फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Pithampur Violence News Stone Pelted on Ramki Enviro Factory Attack on Police Union Carbide Waste Disposal

Pithampur News: पुलिस पर मिर्च पाउडर फेंका, कंपनी पर पथराव के बाद आंसू गैस छोड़ी; पीथमपुर में फिर मचा बवाल

Sat, 04 Jan 2025 01:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 04 Jan 2025 01:28 PM IST
सार

Pithampur News: यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को लेकर शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां शनिवार की सुबह शांति से बाजार खुलने की खबर आई, लेकिन 11 बजते ही एक बार फिर हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि रामकी एनवायरो इंडस्ट्री की फैक्टरी पर लोगों ने पथराव किया है।

विज्ञापन
Pithampur Violence News Stone Pelted on Ramki Enviro Factory Attack on Police Union Carbide Waste Disposal
पीथमपुर विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के पीथमपुर की जिस रामकी कंपनी में 337 टन जहरीला कचरा रखा हुआ है, उसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है। शनिवार को फैक्टरी के पास के तारापुर गांव की बस्ती के लोगों ने पथराव कर दिया।बड़ी संख्या में आई भीड़ ने कंपनी के गेट के सामने नारेबाजी की और पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जब ग्रामीणों ने पथराव किया, तब गेट पर ज्यादा पुलिस बल तैनात नहीं था, इसलिए भीड़ ने एक पुलिस वाहन के कांच भी फोड़ डाले। हद तो तब हो गई जब महिलाएं अपनी मुट्ठी में मिर्ची पाउडर लेकर आई थीं, जिसे सुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों पर फेंका गया।
विज्ञापन


मामला बिगड़ता देख आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी और दो-तीन आंसू गैस के गोले भी फेंके। इसके बाद आक्रोशित भीड़ वापस भाग गई। इस घटना के बाद फैक्टरी परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सादी वर्दी में आसपास की बस्ती में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों में यह अफवाह फैली है कि कंपनी में कचरे का निपटान शुरू हो चुका है, क्योंकि भोपाल से इंदौर तक 12 कंटेनर में 337 टन कचरा आया था, लेकिन परिसर में शनिवार को ग्रामीणों को एक कंटेनर कम नजर आया। इसके बाद ग्रामीणों ने कंपनी पर पथराव की योजना बनाई थी। फिलहाल रामकी कंपनी की तरफ आने वाले रास्तों पर पुलिस ने बेरीकेड लगा दिए है। वहीं रामकी इंडस्ट्रीज पीथमपुर के गेट पर ड्यूटीरत नायब तहसीलदार अनीता बरेठा ने बताया सभी कंटेनर हमारी कस्टडी में है, किसी भी कंटेनर को खोला नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed