{"_id":"64db82333c3ccc69410d1264","slug":"petrol-bomb-hurled-at-tiranga-yatra-violence-local-people-pelted-stones-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: तिरंगा यात्रा पर फेंका पेट्रोल बम, योजनाबद्ध तरीके से स्थानीय लोगों ने किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: तिरंगा यात्रा पर फेंका पेट्रोल बम, योजनाबद्ध तरीके से स्थानीय लोगों ने किया पथराव
Tue, 15 Aug 2023 07:18 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 15 Aug 2023 07:18 PM IST
सार
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमला करने वालों को तलाश रही, भारतीय जनता युवा मोर्चा का कार्यकर्ता हुआ घायल। क्षेत्र में पहले भी हो चुकी कई घटनाएं।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने यात्रा पर पथराव होने पर थाने का घेराव किया।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश आजादी का जश्न मना रहा है और इंदौर में भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में मंगलवार दोपहर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा छत्रीपुरा थाना क्षेत्र से तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। यात्रा के दौरान असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया और कोई कुछ समय पाता इससे पहले ही तिरंगा यात्रा में शामिल डीजे वैन पर पेट्रोल बम फेंक दिया। इस हमले में एक कार्यकर्ता संग्राम सिंह घायल हो गया। पेट्रोल बम फेंकने के बाद हमलावर तुरंत वहां से भाग गए। हमलावर बाइक पर आए थे।
योजनाबद्ध तरीके से हुआ हमला
युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जब बियाबानी रोड पर वैष्णव स्कूल के सामने से यात्रा निकाल रहे थे उस समय यह हमला हुआ। कार्यकर्ताओं का दावा है कि यात्रा के दौरान ही कुछ असामाजिक तत्वों ने पहले यात्रा पर पथराव किया और उसके बाद दो पेट्रोल बम फेंके। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के मुताबिक हमलावर एक बाइक पर सवार होकर आए थे और उनकी संख्या तीन थी। घटना के बाद संगठन के कार्यकर्ता छत्रीपुरा थाने जा पहुंचे और आरोपियों को पकड़ने के लिए थाने का घेराव कर दिया। थाना प्रभारी केके शर्मा और अन्य पुलिस अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
संवेदनशील क्षेत्र, पहले भी कई घटनाएं हुईं
छत्रीपुरा का क्षेत्र बेहद संवेदनशील माना जाता है और यहां पर पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। सोमवार को हुए हंगामे के बाद में पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर घेराव खत्म कराया।