फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   People come to the cremation ground for time pass, the committee had to put up a board - it is forbidden to s

Indore News: टाइम पास के लिए लोग आ जाते हैं मुक्तिधाम, समिति को लगाना पड़ा बोर्ड- यहां फालतू बैठना मना है

Sat, 25 Feb 2023 09:03 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 25 Feb 2023 09:03 PM IST
सार

लोग अब श्मशानघाटों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। समय काटने वहां भी चले जाते हैं। इंदौर के एक श्मशानघाट में लोग फालतू बैठने लगे हैैं। इससे परेशान होकर समिति को चेतावनी भरे बोर्ड लगाना पड़े।

विज्ञापन
People come to the cremation ground for time pass, the committee had to put up a board - it is forbidden to s
मुक्तिधाम में लगा चेतावनी भरा बोर्ड। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के मध्य क्षेत्र का एक श्मशानघाट इतना हरा भरा है कि वहां लोग टाइम पास करने के लिए आने लगे हैं। इससे परेशान होकर श्मशान का संचालन करने वाली समिति को जगह-जगह बोर्ड लगाने पड़े। उस पर लिखा है- फालतू बैठना मना है।

विज्ञापन


तीन एकड़ में बना रामबाग मुक्तिधाम शहर के सबसे साफ और सुंदर मुक्तिधामों में से एक है। ज्यादा हरियाली होने के कारण यहां के पेड़ों पर कई पक्षियों ने घोंसले बना रखे हैं। कई लोग पक्षियों को दाना देने यहां आते हैं। इसके अलावा दिन में कई बार नशा करने वाले भी श्मशान में घुस आते हैं और इधर-उधर बैठे रहते हैं। इससे मुक्तिधाम समिति परेशान है और फालतू न बैठने की चेतावनी भरे बोर्ड श्मशानघाट में लगाए गए हैं।
विज्ञापन


श्मशानघाट पर कभी ताला नहीं लगता
रामबाग मुक्तिधाम समिति के पदाधिकारी सुधीर दांडेकर कहते हैं कि श्मशान घाट में कभी ताला नहीं लगता। हमने यहां 20 से अधिक प्रजाति के गुलाब लगाए हैं। कई स्पर्धा में मुक्तिधाम के गुलाब को पुरस्कार मिले हैं। सफाई पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाता है। हरियाली को भी बरकरार रखा है। इस कारण कई बार लोग टाइम पास करने भी आ जाते हैं। कई लोग नशा करके घंटों यहां बैठते हैं। मुक्तिधाम में लगे पौधों के फूल तोड़कर ले जाते हैं। इस कारण हमें बोर्ड लगाने पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed