फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   One lakh acre land bank in Madhya Pradesh for industries

Global Investors Summit 2023: उद्योगों के लिए मध्य प्रदेश में एक लाख एकड़ का लैंड बैंक

Wed, 11 Jan 2023 09:01 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 11 Jan 2023 09:01 AM IST
सार

प्रदेश में उद्योगों के लिए एक लाख एकड़ से ज्यादा विकसित भूमि है। जिसे सरकार प्रदेश में निवेश करने वालों को रियायती दामों पर देगी। ज्यादातर उद्योग पीथमपुर क्षेत्र में अपने उद्योग स्थापित करना चाहते है,क्योकि यहां कनेक्टिविटी बेहतर है। 

विज्ञापन
One lakh acre land bank in Madhya Pradesh for industries
बुधवार से शुरू होगी इन्वेस्टर्स समिट - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

प्रदेश की वाणिज्यिक राजधानी इंदौर में बुधवार से होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी पूरी हो गई है। कई बड़े उद्योगपति मंगलवार को इंदौर पहुंच चुके है। बड़े उद्योगों को निवेश के लिए आकर्षित करने के लिए सरकार ने प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्रों को विस्तार कर सुविधाएं बढ़ाई है। प्रदेश में उद्योगों के लिए एक लाख एकड़ से ज्यादा विकसित भूमि है। जिसे सरकार प्रदेश में निवेश करने वालों को रियायती दामों पर देगी। ज्यादातर उद्योग पीथमपुर और धार क्षेत्र में अपने उद्योग स्थापित करना चाहते है,क्योकि यहां रेल और मार्ग कनेक्टिविटी बेहतर है।

विज्ञापन

बुधवार को समिट में शामिल उद्योगपतियों के सामने विशेषज्ञ एग्रीकल्चर, फूड एंड डेयरी, फार्मास्युटिकल, मेडिकल, नेचुरल गैस और टेक्सटाइल सेक्टर की जानकारी दी जाएगी। उद्योगमंत्री राज्यवर्धन दत्तीगांव के अनुसार पीथमपुर में एक बड़ी कंपनी बड़ा निवेश करेगी। कंपनी को पीथमपुर में रियायती दामों पर जमीन दी जा रही है। इसके अलावा दो आईटी कंपनियां भी इंदौर में निवेश करने के लिए इच्छुक है। समिट में बायर-सेल मीट भी होगी। जिसमें 20 से ज्यादा कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगेे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बड़े उद्योगपतियों से वन टू वन मिटिंग भी करेंगे।\

विज्ञापन


कई उद्योगपति पहुंचे इंदौर

इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेने के लिए कुछ उद्योगपति मंगलवार रात को ही शहर आ गए थे। अदाणी ग्रुप के एमडी प्रणव अदाणी इंदौर पहुंचे। कुमार मंगलम बिड़ला,अजय पिरामल,पुनीत डालमिया सहित अन्य उद्योगपति भी इंदौर पहुंच चुके है। बुधवार को समिट के दौरान उद्योगपतियों को मध्य प्रदेश में निवेश को प्रेरित करने के लिए एक शार्ट फिल्म भी दिखाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed