फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   On the lines of Mahakal, in the Khajrana temple of Indore, a sehra will be tied to Shivji.

Indore News: महाकाल की तर्ज पर इंदौर के खजराना मंदिर में भी शिवजी को सेहरा बांधेंगे

Fri, 17 Feb 2023 04:14 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 17 Feb 2023 04:14 PM IST
सार

महाशिवरात्रि पर खजराना मंदिर परिसर के महाकाल मंदिर में शिव महारूद्राभिषेक और आरती होगी। महाकाल को 51 क्विंटल साबुदाना खिचडी तथा 51 लीटर खीर का प्रसाद चढाया जाएगा। यह व्यवस्था भक्तगण, दानदाताओं, समाजसेवियों एवं मंदिर प्रबंधन के माध्यम से की जाएगी।

विज्ञापन
On the lines of Mahakal, in the Khajrana temple of Indore, a sehra will be tied to Shivji.
खजराना मंदिर में भी बनेगा शिवरात्रि महोत्सव - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

महाशिवरात्रि पर इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में भी पहली बार शिवजी को सेहरा बांधा जाएगा। केवड़ा को छोड़ अन्य फूलों से सेहरा तैयार हो रहा है। महाशिवरात्रि पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में दुल्हा बने महाकाल को भी सेहरा अर्पित किया जाता है। इस पर खजराना परिसर के शिव मंदिर में शिवलिंग को भी सेहरा बांधने की शुरुआत हो रही है। परिसर में गणेश मंदिर के ठीक पीछे महाकाल मंदिर बना है।

विज्ञापन

महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर खजराना प्रबंध समिति की बैठक हुई। जिसमें कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी , पुजारी अशोक भट्ट, प्रबंधक घनश्याम शुक्ला आदि मौजूद थे। बैठक में बताया गया कि महाशिवरात्रि महोत्सव पर श्री गणेश व महाकाल मंदिर की फूलों एवं विद्युत से सजावट की जाएगी। इस वर्ष महाकाल मंदिर उज्जैन की तरह श्री गणपति मंदिर खजराना परिसर स्थित भगवान महाकाल को सेहरा अर्पित किया जायेगा।

विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर खजराना मंदिर परिसर के महाकाल मंदिर में शिव महारूद्राभिषेक और आरती होगी। महाकाल को 51 क्विंटल साबुदाना खिचडी तथा 51 लीटर खीर का प्रसाद चढाया जाएगा। यह व्यवस्था भक्तगण, दानदाताओं, समाजसेवियों एवं मंदिर प्रबंधन के माध्यम से की जायेगी। प्रबंध समिति को उम्मीद है कि महाशिवरात्रि पर हजारों की संख्या में भक्त मंदिर में आएंगे। महाशिवरात्रि महोत्सव में यातायात की सुरक्षा सुचारू रूप से चलती रहे, इसके लिए खजराना थाने का पुलिस बल भी मंदिर के आसपास तैनात रहेगा। साथ ही खिचडी प्रसादी वितरण में साफ-सफाई एवं पेय जल की व्यवस्था हेतु खजराना क्षेत्र के झोनल अधिकारी को निर्देश दिये गये। कलेक्टर ने बैठक के बाद मंदिर परिसर का दौरा भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गेेंदेश्वर मंदिर में होगी तांडव आरती

परदेशीपुरा के गेंदेश्वर मंदिर में भी शिवरात्रि पर विशेष आयोजन होंगे। मंदिर को सजाया गया है। शाम को तांडव आरती भी होगी। जिसे मंदिर के पूजारी ही करेंगे। भगवान शिव का भी विशेष श्रृंगार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed