फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Old man sets fire to cafe after seeing girls smoking cigarettes

Indore: लड़कियों को सिगरेट पीता देख बुजुर्ग ने कैफे में आग लगी दी, बोला- युवा पीढ़ी को सुधारने का यही तरीका

Wed, 11 Oct 2023 07:21 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 11 Oct 2023 07:21 PM IST
सार

विजय माठे की उम्र 70 साल है। वे अमिताभ बच्चन की फिल्म शहंशाह से प्रभावित हैं। पुलिस ने पकड़ा तो उन्होंने कहा कि पांच लाख रुपए चुका देता हूं कैफे जलने से जितना नुकसान हुआ चुका देना। 
 

विज्ञापन
Old man sets fire to cafe after seeing girls smoking cigarettes
हिरासत में विजय। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में एक बुजुर्ग ने कैफे में आग लगा दी। जब पुलिस ने उन्हें पकड़ा तो उन्होंने बताया कि वे लड़कियों को यहां पर सिगरेट पीता देख परेशान रहते थे। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को सुधारने का उन्हें यही तरीका समझ में आया। उन्होंने पुलिस से यह भी कहा कि वे पांच लाख रुपए दे सकते हैं इससे कैफे वाला अपने नुकसान की भरपाई कर लेगा। 
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन की फिल्म शहंशाह से प्रभावित हैं 70 साल के विजय माठे
70 साल के विजय माठे अमिताभ बच्चन की फिल्म शहंशाह से प्रभावित हैं। टीआइ तारेश सोनी ने बताया कि स्कीम-78 में स्काई कार्पोरेट के पास 'द स्ट्रेट' के नाम से शुभम भोलाराम चौधरी (लसूड़िया मौरी) का कैफे है। सोमवार-मंगलवार के दरमियानी रात कैफे में आग लग गई थी। सुबह शुभम पहुंचा तो देखा आग इतनी भीषण थी कि फर्नीचर, डी-फ्रीजर, फ्रीज, काफी मशीन, समोसा मशीन, मिक्सर, डीप फ्रायर, इनडेक्शशन, पिज्जा ओवन, समोसा ओवन सहित सारा सामान जल गया। पहले शुभम को यह लगा कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी होगी लेकिन बाद में उसने पास में ही स्थित फायनेंस कंपनी के सीसीटीवी फुटेज निकाले। इस पर उसे पता चला कि एक बुजुर्ग ने कैफे में आग लगाई है। इसके बाद बुधवार को पुलिस ने विजय को घर से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


लड़कियों के सिगरेट पीने से माहौल खराब हो रहा था
विजय से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वहां लड़कियां सिगरेट पीती हैं इससे माहौल खराब हो रहा था। मैंने तो समाज में सुधार लाने के लिए आग लगाई है। टीआई ने फटकार लगाई और कहा कि कैफे में पांच लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इस पर विजय ने कहा कि मैं पांच लाख रुपए दे दूंगा। पुलिस ने बताया कि विजय थाने में भी बहकी बहकी बातें कर रहा था। अभी पूछताछ चल रही है, आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed