{"_id":"660f9e432fe2cb426e0feb6d","slug":"newly-married-couple-hanged-indore-news-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: नवविवाहित जोड़े ने एक साथ लगाई फांसी, पत्नी की मौत, पति गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: नवविवाहित जोड़े ने एक साथ लगाई फांसी, पत्नी की मौत, पति गंभीर
Fri, 05 Apr 2024 12:16 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 05 Apr 2024 12:16 PM IST
सार
लड़के परिजन का कहना है कि जब फांसी लगाई तब घर पर सिर्फ दोनों ही थे, किसी बात पर विवाद हुआ और दोनों ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
पायल परमार (19) और पति विनोद (22)
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी को एक साल ही हुआ और पति पत्नी ने एक साथ फांसी लगा ली। पत्नी की मौत हो गई है और पति की हालत गंभीर है। पति का एमवाय अस्पताल में इलाज चल रहा है। इंदौर के सिमरोल में नवविवाहित जोड़े द्वारा फांसी लगाने की घटना से सभी स्तब्ध हैं।
पुलिस के मुताबिक सिमरोल की पायल परमार (19) और उसके पति विनोद (22) ने गुरुवार को एक साथ फांसी लगा ली। ये दोनों सिमरोल के जोशी गुराड़िया में रहते थे। शाम को परिवार के लोग दोनों को खंडवा रोड स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने पायल को मृत घोषित कर दिया जबकि पति विनोद को एमवाय में वेंटिलेटर पर रखा है।
फांसी लगाई तब परिवार बाहर गया था
परिवार ने बताया कि अप्रैल में पिछले साल राम नवमी पर दोनों की शादी हुई थी। परिवार का कहना है कि विनोद और पायल के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई होगी और उन्होंने यह कदम उठा लिया। विनोद के पिता भी साथ में ही रहते हैं। दोनों ने फांसी लगाई तब विनोद के पिता गणेश और अन्य सदस्य अपने काम पर गए हुए थे। पूजा के ससुराल में पति के अलावा देवर और दो ननंद हैं।
विज्ञापन
पिता को मौत के बाद दी जानकारी
पूजा के पिता दिनेश मिस्त्री हैं। वह जोशी गुराड़िया से करीब सात किलोमीटर दूर गोया पट्टी में रहते हैं। उनके पास करीब रात आठ बजे कॉल आया कि बेटी की तबीयत खराब है। आप लोग खंडवा नाके के ट्रामा सेंटर में आ जाइए। पिता जब अस्पताल पहुंचे तो बेटी की डेड बॉडी रखी थी। दिनेश ने बताया कि पायल उनकी इकलौती बेटी थी। दोनों ने फांसी क्यों लगाई पुलिस मामले की जांच कर रही है।