फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   New tomatoes started coming from Maharashtra, started selling at Rs 60 per kg, till September it will be sold

Indore: महाराष्ट्र से आने लगा नया टमाटर, 60 रुपये किलो में बिकने लगा, सितंबर तक 20 रुपये किलो में बिकेगा

Tue, 22 Aug 2023 11:34 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 22 Aug 2023 11:34 AM IST
सार

सितंबर माह के अंत तक टमाटर 15 से 20 रुपये किलो तक बिक सकता है। इंदौर मंडी में अभी रोजाना 10 से ज्यादा टमाटर की गाडि़यां आ रही है। मंडी में एक कैरेट के भाव अभी 800 से एक हजार रुपये तक है।

विज्ञापन
New tomatoes started coming from Maharashtra, started selling at Rs 60 per kg, till September it will be sold
सस्ता हुआ इंदौर में टमाटर - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

अब तक 100 से 120 रुपये प्रति किलो तक बिक रहे टमाटर के दाम आधे हो गए है। महाराष्ट्र तरफ से नए टमाटर की आवक इंदौर सब्जी मंडी में होने लगी है। इससे डिमांड कम हो गई है और भाव भी आधे रह गए। सोमवार को मंडी में टमाटर 50 से 60 रुपये किलो में बिका। आने वाले दिनों में टमाटर के भाव अौर भी कम हो जाएंगे,क्योकि ढाई माह पहले महंगा बिकने के कारण महाराष्ट्र और कर्नाटक के किसानों ने टमाटर का उत्पादन ज्यादा किया है।

विज्ञापन

15 से 20 रुपये किलो में बिकेगा अगले माह टमाटर

टमाटर की पैदावार करने वाला सबसे बड़ा राज्य महाराष्ट्र है। पड़ोसी प्रदेश होने के कारण मध्य प्रदेश के शहरों में महाराष्ट्र से ही टमाटर बिकने आता है। थोक सब्जी कारोबार से जुड़े फारुक राईन का कहना है कि अभी टमाटर को लेकर हमारी महाराष्ट्र पर निर्भरता है। 15 सितंबर के बाद मध्य प्रदेश के उज्जैन, रतलाम, इंदौर, खरगोन, झाबुआ, आलीराजपुर क्षेत्र से भी टमाटर की आवक शुरू हो जाएगी। इसके बाद टमाटर के दाम और कम होंगे।

विज्ञापन

सितंबर माह के अंत तक टमाटर 15 से 20 रुपये किलो तक बिक सकता है। इंदौर मंडी में अभी रोजाना 10 से ज्यादा टमाटर की गाडि़यां आ रही है। मंडी में एक कैरेट के भाव अभी 800 से एक हजार रुपये तक है। एक कैरेट में 20 से 23 किलो तक टमाटर रहते है। थोक में भाव 40 रुपये तक हो चुके है। खेरची में टमाटर 50 से 60 रुपये किलो तक बिक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए बढ़े थे दाम

महाराष्ट्र और कर्नाटक में टमाटर का सबसे ज्यादा उत्पादन होता है। फरवरी मार्च में हुई बारिश और उसके बाद पड़ी तेज गर्मी के कारण टमाटर का उत्पादन देश में आधा हो पाया था, जबकि डिमांड काफी थी। इंदौर में जून में तीन से चार टमाटर की गाडि़यां आती थी, जबकि डिमांड 15 गाडि़यों की रोज रहती है। इसके बाद टमाटर के दाम बढ़ने लगे थे। इंदौर में टमाटर 150 से 120 रुपये किलो तक बिका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed