फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   ndore: Collector Ashish Singh reached grain market, got the produce bid, met farmers

Indore: अनाज मंडी पहुंचे कलेक्टर आशीष सिंह, उपज की बोली लगवाई, किसानों से मिले

Wed, 20 Nov 2024 08:10 PM IST
Abhishek Chendke अभिषेक चेंडके
Updated Wed, 20 Nov 2024 08:10 PM IST
सार

कलेक्टर ने कहा कि यह भी देखने में आया कि किसान जो उपज लाते है। उसकी ग्रेडिंग हो जाए तो और अच्छे दाम मिल सकते हैै। ज्यादा आवक होने पर यह संभव नहीं हो पाता है, लेकिन हम कोशिश कर रहे है कि मंडी में ही यह सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

विज्ञापन
ndore: Collector Ashish Singh reached grain market, got the produce bid, met farmers
अनाज मंडी में कलेक्टर आशीष सिंह पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर की लक्ष्मी बाई अनाज मंडी में सरकारी खरीदी शुरू हो गई है। बड़ी संख्या में किसान अपने खेतों की उपज लेकर मंडी आ रहे है और सरकारी खरीदी को देखा। अनाज मंडी में कलेक्टर आशीष सिंह भी पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने उपज की बोली भी लगवाई। उन्होंने व्यापारियों से भी चर्चा की। व्यापारियों ने उन्हें बताया कि मंडी परिसर में अतिक्रमण होने लगा है। इससे मंडी की सुरक्षा भी ठीक से नहीं हो पाती है। कई बार चोरी हो जाती है।

विज्ञापन

 

दौरे के बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देश है कि किसानों को उनकी उपज के उचित दाम मिले। अभी सोयाबीन की खरीदी चल रही है। सरकारी खरीदी के अलावा किसान व्यापारियों को भी उपज बेच रहे है। व्यापारियों से भी कहा गया है कि वे किसानों को उनकी फसलों के उचित दाम दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ग्रेडिंग फेसिलिटी उपलब्ध कराएंगे

कलेक्टर ने कहा कि यह भी देखने में आया कि किसान जो उपज लाते है। उसकी ग्रेडिंग हो जाए तो और अच्छे दाम मिल सकते हैै। ज्यादा आवक होने पर यह संभव नहीं हो पाता है, लेकिन हम कोशिश कर रहे है कि मंडी में ही यह सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि मंडी में सुरक्षाकर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed