फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Narmada line burst in Mhow, there will be water crisis in the western area of Indore on Friday

Indore News: महू में नर्मदा लाइन फूटी, इंदौर के पश्चिमी क्षेत्र मेें शुक्रवार को रहेगा जलसंकट

Thu, 13 Apr 2023 09:24 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 13 Apr 2023 09:24 PM IST
सार

गुरुवार को महू में पशु चिकित्सालय परिसर में नर्मदा लाइन में बड़ा रिसाव नजर आया। इस कारण जलूद में पहले व दूसरे चरण के पंप बंद कर लाइन की मरम्मत का काम अफसरों ने शुरू किया, लेकिन दो घंटे बाद भी सप्लाई शुरू नहीं हो पाई। 

विज्ञापन
Narmada line burst in Mhow, there will be water crisis in the western area of Indore on Friday
इंदौर के बड़े हिस्से मेें रहेगा जलसंकट - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

महू में नर्मदा लाइन फूटने से बुधवार को पहले व दूसरे चरण के नर्मदा पंप बंद हो गए। इसका असर शुक्रवार को इंदौर में होने वाले जलप्रदाय पर होगा। शहर के पश्चिमी क्षेत्र की 17 टंकियां नहीं भर पाई। टंकियों से जुड़े डेढ़ सौ से ज्यादा इलाकों में शुक्रवार को नल नहीं आएंगे। 15 लाख से ज्यादा की आबादी को जलसंकट झेलना होगा।

विज्ञापन

गुरुवार को महू में पशु चिकित्सालय परिसर में नर्मदा लाइन में बड़ा रिसाव नजर आया। इस कारण जलूद में पहले व दूसरे चरण के पंप बंद कर लाइन की मरम्मत का काम अफसरों ने शुरू किया, लेकिन दो घंटे बाद भी सप्लाई शुरू नहीं हो पाई।

विज्ञापन


इसके बाद पाइप बदलने का फैसला लिया। दोपहर में ही महू में क्रेन और पाइप पहुंचा दिए गए थे। देर रात तक मरम्मत का काम जारी रहा। नर्मदा प्रोजेक्ट के कार्यपालन यंत्री संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि शुक्रवार को पहले व दूसरे चरण से टंकियां भरने का काम शुरू होगा। गुरुवार को पंप बंद रहने से कई टंकियां खाली रही। शनिवार से शहर की जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये इलाके होंगे प्रभावित

शुक्रवार को पश्चिम शहर का बड़ा हिस्सा जलसंकट झेलेगा। वैशाली नगर, अन्नपूर्णा क्षेत्र, केसरबाग रोड़, राज मोहल्ला, बियाबानी, भक्त प्रहलाद नगर, कंजर मोहल्ला, छत्रीबाग, छत्रिपुरा, महाराणा प्रताप नगर, संगम नगर, बाणगंगा क्षेत्र, कुम्हारखाड़ी, सांवेर रोड़ संपूर्ण, अगरबत्ती काम्प्लेक्स क्षेत्र, नरवल, पोलोग्राउंड, कुशवाह मोहल्ला, गोविंद नगर खारचा, सदर बाजार, नीलंकठ कालोनी, राधा नगर, जूना रिसाला, सुभाष चौक, राजबाड़ा, खजूरी बाजार, मल्हारगंज संपूर्ण, लोकमान्य नगर, द्रविड नगर, जिंसी हाट मैदान, स्कीम 103 और इससे जुड़ी कालोनियां, मल्हार आश्रम क्षेत्र, रामबाग, भोई मोहल्ला, गांधी हाॅल टंकी से जुड़ा क्षेत्र आदि में जलापूर्ति नहीं  होगी। प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों से जलवितरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed