{"_id":"641852e9573b65f8e607e243","slug":"naib-tehsildar-of-burhanpur-hanged-himself-was-troubled-by-illness-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: बुरहानपुुर के नायब तहसीलदार ने फांसी लगाई, बीमारी से थे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: बुरहानपुुर के नायब तहसीलदार ने फांसी लगाई, बीमारी से थे परेशान
Mon, 20 Mar 2023 06:04 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Mon, 20 Mar 2023 06:04 PM IST
सार
इंदौर में रहने वाले एक नायब तहसीलदार ने आत्महत्या कर अपना जीवन समाप्त कर लिया। वे बुरहानपुर में पदस्थ थे और इलाज केे लिए इंदौर आए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुरहानपुर में पदस्थ नायब तहसीलदार श्रीकांत सरोलिया ने इंदौर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वे दो दिन पहले इंदौर आए थे। उनके पास सुसाइड नोट नहीं मिला है। श्रीकांत इंदौर के रामबाग क्षेत्र में रहते थे। वे बीते आठ साल से मानसिक बीमारी का इलाज करा रहे थे।
विज्ञापन
सरोलिया इंदौर में आकर रुके थे और डॉक्टर से इलाज करा रहे थे। सुबह उन्होंने घर के गलियारे में फांसी का फंदा बनाया और उस पर लटक गए। रिश्तेदार उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पास से पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन पुलिस ने उनका मोबाइल जब्त किया है। परिजनों ने बताया कि वे बीमारी की वजह से काफी परेशान रहते थे और बार-बार इलाज के लिए इंदौर आते थे।
विज्ञापन
युवती ने एसिड पिया
उधर, कनाडिया क्षेत्र में रहने वाली युवती ने एसिड पीकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार मृतका का नाम पूजा है। वह संचार नगर क्षेत्र में रहती थी। वह मानसिक रूप से बीमार थी। परिजनों ने बताया कि उसका इलाज भी चल रहा था। सुबह उसे बेहोशी की हालत में देखा तो एमवाय अस्पताल लाए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पूजा अवसाद से घिरी रहती थी और ज्यादा किसी से बात भी नहीं करती थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
