फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   my hospital indore junior doctor protest

Indore: इंदौर में जूनियर डॉक्टर ने खाया जहर, मरीज को चांटा मारने पर सस्पेंड था, तीन थानों की पुलिस बुलाई

Sat, 04 Nov 2023 10:44 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 04 Nov 2023 10:44 AM IST
सार

एमवायएच अस्पताल में जूनियर डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। देर रात से यहां पर प्रदर्शन जारी है। तीन थानों की पुलिस लगाई गई है। 
 

विज्ञापन
my hospital indore junior doctor protest
पहले चित्र में मरीज को चांटा मारते जूनियर डॉक्टर कौशल, दूसरे चित्र में डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर indore के एमवाय अस्पताल में देर रात से हंगामा जारी है। यहां पर जूनियर डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कुछ दिन पहले यहां एक जूनियर डॉक्टर ने एक मरीज को चांटा मार दिया था। इसका वीडियो सामने आने के बाद जूनियर डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया गया था। सस्पेंड होने के बाद जूनियर डॉक्टर ने शुक्रवार को जहर खा लिया। इसके बाद एमवाय में जूनियर डॉक्टरों ने हंगामा शुरू कर दिया है। जहर खाने वाले जूनियर डॉक्टर की हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


जूनियर डॉक्टर ने मरीज को क्यों मारा था चांटा
सांवेर रोड निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। परिवार के लोग उसे एमवाय हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। यहां केजुअल्टी में जूनियर डॉ. आकाश कौशल ने उसका इलाज शुरू किया। इसी दौरान एमवाय हॉस्पिटल की पर्ची के साथ पेशेंट की प्रिवियस हिस्ट्री की एक प्राइवेट हॉस्पिटल की भी पर्ची साथ में लगी थी। डॉ. कौशल ने पहले पेशेंट को देखा और फिर पर्ची देखी तो प्राइवेट हॉस्पिटल की पर्ची पर उसका एचआईवी पॉजिटिव होना लिखा था। पेशेंट को जूनियर डॉ. आकाश कौशल ने जमकर पीटा था। पिटाई का कारण पेशेंट का एचआईवी पॉजिटिव होना था। तब बताया गया कि पेशेंट ने खुद के एचआईवी पॉजिटिव होने की जानकारी छुपाई थी। इससे गुस्साए डॉक्टर ने मरीज की पिटाई कर दी थी। 
विज्ञापन


घटना के बाद क्यों खाया जहर 
मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें जूनियर डॉक्टर कौशल द्वारा उस घटना के बाद किसी को मुंह न दिखा पाने की बात कही है। कौशल ने मच्छर मारने की दवाई की दो बोतल पी ली थी। इसके बाद उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं हंगामे की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन के साथ संभागायुक्त माल सिंह भयडिया भी मौके पर पहुंचे हैं। स्थिति को संभालने के लिए तीन थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed