Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Murder in Indore: Victim identified via the serial number on a surgical plate found in their head during the p

इंदौर में हत्या: पोस्टमार्टम में निकली मृतक के सिर से सर्जिकल प्लेट के नंबर से हुई मृतक की पहचान

Wed, 25 Nov 2026 09:31 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 25 Nov 2026 09:31 AM IST
सार

इंदौर  में मिले जले हुए शव की पहचान पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी। न चेहरा पहचान में आ रहा था और न ही शव से कोई सुराग मिल रहा था। सिर में लगी सर्जिकल प्लेट पर दर्ज सीरियल नंबर पुलिस के लिए अहम कड़ी साबित हुआ। 

विज्ञापन
Murder in Indore: Victim identified via the serial number on a surgical plate found in their head during the p
सर्जिकल प्लेट के नंबर से हुई मृतक की पहचान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के आजाद नगर क्षेत्र में हुई एक युवक की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस को एआई और गुजरात की एक कंपनी की मदद लेनी पड़ी। दरअसल, चार दिन पहले पुलिस को एक जला हुआ शव मिला था। शव की पहचान नहीं हो पा रही थी। पोस्टमार्टम के दौरान युवक के सिर से एक सर्जिकल प्लेट मिली।

विज्ञापन

 

इस धातु के टुकड़े पर एक सीरियल नंबर भी लिखा हुआ था। प्लेट की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस ने एआई की मदद ली। इससे पता चला कि यह सर्जिकल प्लेट गुजरात की एक कंपनी बनाती है। पुलिस अधिकारियों ने प्लेट की सप्लाई के संबंध में कंपनी से संपर्क किया। कंपनी ने मध्य प्रदेश के अस्पतालों में सप्लाई की गई प्लेटों की जानकारी पुलिस के साथ साझा की।

विज्ञापन

 

इस सूची में इंदौर के अरबिंदो अस्पताल का नाम भी शामिल था। अस्पताल प्रबंधन से सर्जरी का रिकॉर्ड निकलवाने पर पता चला कि पिछले साल विनय सोलंकी नामक युवक के सिर में ऑपरेशन के दौरान सर्जिकल प्लेट लगाई गई थी। इसके बाद पुलिस विनय के घर पहुंची तो पता चला कि वह चार दिन से लापता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि विनय 21 नवंबर की रात घर से निकला था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसके तीन दोस्तों पर शक जताया है। पुलिस ने तीनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, लेकिन उन्होंने हत्या की बात कबूल नहीं की।पुलिस को यह भी पता चला है कि विनय की पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी है। विनय ने प्रेम विवाह किया था। फिलहाल पुलिस इस मामले में अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed