{"_id":"65ad507fd1ad5cee9a0267a5","slug":"mp-weather-forecast-imd-mausam-updates-today-indore-bhopal-gwalior-jabalpur-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Forecast: मप्र के कई जिलों में हुई बारिश, ठंडी हवाओं से लोगों को कंपकंपाया, देखिए आगे क्या होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Forecast: मप्र के कई जिलों में हुई बारिश, ठंडी हवाओं से लोगों को कंपकंपाया, देखिए आगे क्या होगा
Sun, 21 Jan 2024 10:42 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 21 Jan 2024 10:42 PM IST
सार
weather today : उत्तरी हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी है और अब हल्की बारिश की वजह से कई जिलों में तापमान बहुत नीचे आ गया है।
विज्ञापन
Weather Forecast 21 January 2024: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Amar Ujala
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। भोपाल, नर्मदापुरम और सागर संभागों के जिलों में बारिश हुई। जबलपुर और शहडोल संभागों के जिलों में भी कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। सागर और दतिया में शीत लहर का प्रभाव रहा। रीवा, सीधी, सागर और ग्वालियर में शीतल दिन रहा। सतना, उमरिया, जबलपुर, खजुराहो (छतरपुर), नौगांव (छत्तरपुर), टीकमगढ़, दमोह और दतिया में तीव्र शीतल दिन रहा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 25.8°C मंडला में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 1°C राजगढ़ में दर्ज किया गया।
इन जिलों के लिए जारी की गई चेतावनी
मौसम विभाग ने अभी कोहरे, बादल और हल्की बारिश के लिए कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। सिंगरौली, सीधी रीवा, मऊगंज, सागर, शिवपुरी, ग्वालियर और मुरैना जिलों में शीतल दिन की चेतावनी जारी की गई है। वहीं सतना, उमरिया, जबलपुर, पन्ना, दमोह, छत्तरपुर, टीकमगढ़, दतिया और भिंड जिलों में तीव्र शीतल दिनों की चेतावनी दी है। सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, दतिया और भिंड जिलों में शीत लहर चल रही है और चंबल संभाग के जिलों में, दमोह सागर विदिशा रायसेन सीहोर और भोपाल जिलों में मध्यम कोहरे की और ग्वालियर और रीवा संभागों के जिलों में, पन्ना छतरपुर टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलो में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।
इंदौर फिर कांपा
इंदौर में अधिकतम तापमान 21.8 और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री पर आ गया। तेज चल रही ठंडी हवाओं ने शहरवासियों को एक बार फिर से कंपकंपा दिया। दिनभर धूप निकली लेकिन हवाओं की वजह से ठंड बरकरार रही। शाम को सूरज डूबते ही हवाओं की चुभन और भी अधिक बढ़ गई।
विज्ञापन
दतिया, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, सतना, रीवा और मऊगंज जिलों में धने से अतिघना कोहरा छाया रहा। मुरैना, ग्वालियर, छतरपुर, पन्ना, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, भोपाल, रायसेन, विदिशा, गुना, अशोकनगर, देवास, जबलपुर, मंडता और दक्षिण सागर में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा।
श्योपुर कलां, शिवपुरी, सीधी, सिंगरौली, दमोह, नरसिंहपुर, कटनी, उमरिया, शहडोल ओर अनुपपुर जिलो में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा। न्यूनतम दृश्यता दतिया, टीकमगढ़, सतना, भोपाल हवाई अड्डे पर 50 मीटर से कम ग्वालियर, गुना, राजगढ़, जबलपुर हवाई अड्डे और रीवा में 50 मीटर, खजुराहो हवाई अड्डे, मंडला और दमोह में 200 मीटर और सीधी, उमरिया, नौगांव एवं रायसेन जिलों में 500 मीटर दर्ज की गई।
न्यूनतम तापमान नर्मदापुरम और ग्वालियर संभागों के जिलों में काफी गिरे। शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे भोपाल और ग्वालियर संभागों के जिलों में काफी कम रहे। सागर संभाग के जिलों में सामान्य से कम रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे।