फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP News: Political uproar over Baraiya's statement, questions raised about Congress's ideology.

MP में सियासी तूफान: राहुल के दौरे के दिन कैसे भारी पड़ीं दुष्कर्म को लेकर कांग्रेस विधायक बरैया की टिप्पणियां

Sat, 17 Jan 2026 02:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 17 Jan 2026 02:40 PM IST
सार

कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के महिलाओं पर दिए गए बयान पर सियासी भूचाल आ गया है। अब इसकी चर्चा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर दौरे से ज्यादा हो रही है क्योंकि वे राहुल गांधी के साथ मौजूद रहे। इस मुद्दे पर विधायक फूल सिंह बरैया का कहना है कि सत्य का दुष्प्रचार किया जा रहा है। वे माफी नहीं मांगेंगे। वहीं दूसरी तरफ बयान को लेकर भाजपा हमलावर हो गई है। सीएम ने राहुल गांधी से उम्मीद जताई है कि वे बरैया को पार्टी से निलंबित करेंगे। 

विज्ञापन
MP News: Political uproar over Baraiya's statement, questions raised about Congress's ideology.
विधायक फूल सिंह बरैया ने विवादित बयान पर माफी मांगने से मना किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के हालिया बयान ने देश की राजनीति में तीखा विवाद खड़ा कर दिया है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने विशेष वर्ग की महिलाओं के साथ होने वाले यौन अपराधों को धार्मिक ग्रंथों से जोड़कर अभद्र टिप्पणी कर दी। साथ ही उन्होंने अपने बयान में आपराधिक कार्यों को तीर्थ यात्रा से भी जोड़ते हुए पुण्य का बता दिया। राहुल गांधी के मध्यप्रदेश आगमन से पहले कांग्रेस की चुप्पी को बरैया के बयान का समर्थन माना जा रहा है, जिससे सियासी घमासान और तेज हो गया है। कांग्रेस विधायक के इस विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी से विधायक बरैया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ?
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का बयान महिला-विरोधी है। ऐसे नेता समाज में जहर घोलने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इंदौर आ रहे हैं। उनसे वे मांग करते हैं कि ऐसे कांग्रेस नेता को निलंबित किया जाना चाहिए। कांग्रेस के विधायक फूल सिंह बरैया ने समाज में विद्वेष फैलाने का काम किया है। सीएम ने कहा कि राहुल गांधी से उम्मीद करता हूं कि वे विधायक को निलंबत करें, ताकि लगे कि उनके मन में सभी के प्रति समान भावना है।   
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

यह सहमति है या स्वीकारोक्ति है-आशीष ऊषा अग्रवाल

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष ऊषा अग्रवाल ने एक्स पर बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इंदौर में राहुल गांधी के साथ मंच पर कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया दिखे हैं। यह सहमति है या स्वीकारोक्ति है। अब स्पष्ट है कि महिलाओं के प्रति दूषित, विकृत और कुंठित मानसिकता सिर्फ़ बरैया की नहीं, बल्कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पूरी कांग्रेस की सोच है। अगर आपत्ति होती, तो मंच साझा नहीं किया जाता। सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी महिला सम्मान की बातें तो करती हैं, लेकिन अपनी ही पार्टी की अपराधी मानसिकता पर चुप हैं। 

ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi Indore Visit Live: ये कैसा स्मार्ट सिटी मॉडल जहां पानी पीने से हो रही मौतें-राहुल गांधी

विवाद के बाद नहीं मांगी माफी, विधायक बरैया की फिर से विवादित टिप्पणी 
अपने बयान पर फूल सिंह बरैया ने माफी मांगने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि मेरे बोले शब्दों को लोग क्या समझ रहे हैं। ये समझना होगा। जो लोग बयान का विरोध कर रहे हैं, वो आरक्षण का विरोध भी करते हैं। जो लोग मेरे बयान को समझ रहे हैं क्या वो मानते हैं कि मैंने गलत बोला है। मेरे बयान का दुष्प्रचार किया जा रहा है। मुझे सत्य की परीक्षा देनी होगी। वहीं विधायक बरैया शनिवार को राहुल गांधी के दौरे के कारण इंदौर में थे। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि वे अपने बयान पर कायम हैं। माफी नहीं मांगेंगे। उन्होंने फिर से बयान देते हुए दो साल की उम्र वाली बच्चियों पर विवादित टिप्पणी की।



बहुत अशोभनीय टिप्पणी-कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बेटियां उनके लिए देवियां हैं। बेटियों को जाति और समाज में बांटकर नहीं देखा जा सकता है। ये माना गया है कि दुर्गा, सरस्वती और लक्ष्मी का रूप अगर कोई है तो वे बेटियां हैं। इस वजह से किसी भी नेता या अन्य व्यक्तियों को बेटियों को बांटने की राजनीति नहीं करनी चाहिए। विधायक बरैया की टिप्पणी बहुत अशोभनीय है।   


प्रियंका गांधी इस चुप क्यों हैं- शहजाद पूनावाला
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाल ने कहा कि महिलाओं का अपमान अब कांग्रेस की पहचान बन चुका है। ये टिप्पणी कांग्रेस के नेताओं की मानसिकता बताती है। अब प्रियंका गांधी को बताना है कि वे विधायक को क्या सजा देती हैं। प्रियंका गांधी इस पर चुप क्यों हैं? कांग्रेस महिलाओं के अपमान की दुकान है। कांग्रेस का ये रूप सभी राज्यों में देखने को मिलता है। 

'कांग्रेस की महिला-विरोधी सोच उजागर' 
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के बयान को महिला-विरोधी करार देते हुए कांग्रेस की मानसिकता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि यह बयान महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है और कांग्रेस की उसी सोच को दर्शाता है, जो शुरू से महिलाओं के सम्मान के खिलाफ रही है। एक बयान जारी कर अर्चना चिटनिस ने कहा कि वह यह सुनकर हतप्रभ रह गईं कि कोई व्यक्ति महिलाओं के साथ होने वाले बलात्कार जैसे जघन्य अपराध पर इतनी घिनौनी और असंवेदनशील टिप्पणी कैसे कर सकता है। उन्होंने कहा कि फूल सिंह बरैया एक विधायक हैं और संवैधानिक पद पर आसीन हैं। वे देश की सबसे पुरानी पार्टी के नेता और जनप्रतिनिधि हैं, ऐसे में उनसे जिम्मेदार बयान की अपेक्षा की जाती है। 

पटवारी ने कहा-बरैया से स्पष्टीकरण मांगा है
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विधायक फूल सिंह बरैया के बयान पर टिप्पणी दी है। उन्होंने कहा कि बलात्कार करने वालों को काई जाति धर्म नहीं होता है। वह सिर्फ अपराधी होता है। इसे लेकर बरैया का जो बयान सामने आया है। वह उनके व्यक्तिगत विचार है। कांग्रेस इस प्रकार के बयान से इत्तेफाक नहीं रखती है। इस बारे में उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा है।
 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed