फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP News: Indore Lady accused Kanpur husband for making obscene videos, blackmailing for 1 crore rupees

Indore News: पत्नी के आरोप- पति ने किया अप्राकृतिक सेक्स, अश्लील वीडियो बनाए, ससुर ने भी की अश्लील हरकत, एक करोड़ रुपये मांगे

Sat, 02 Jul 2022 04:06 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 02 Jul 2022 04:06 PM IST
सार

इंदौर निवासी महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस से शिकायत की है कि पति ने सुहागरात पर होटल में अप्राकृतिक सेक्स किया। अश्लील वीडियो बना लिए। ससुर ने भी अश्लील हरकत की। ब्लेकमैल कर एक  करोड़ रुपये मांगे। 

विज्ञापन
MP News: Indore Lady accused Kanpur husband for making obscene videos, blackmailing for 1 crore rupees
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक महिला ने अपने पति के खिलाफ ऐसे आरोप लगाए हैं कि सुनकर होश उड़ जाएंगे। ससुर की हरकतों का भी खुलासा किया है। पुलिस से की शिकायत में बताया है कि सुहागरात पर पति उसे होटल ले गया और उससे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। इतना ही नहीं ससुर पर भी ज्यादती के आरोप लगाए।
विज्ञापन


महिला ने इंदौर के महिला थाने में पति के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया है। उसने बताया है कि 10 दिसंबर 2018 को इंदौर के एक गार्डन में उसकी शादी कानपुर निवासी युवक से हुई थी। पिता ने दहेज में 40 तोला सोना, लग्जरी कार समेत अन्य सामान दिया था। पति उसे सुहागरात के लिए कानपुर की एक होटल में ले गया। यहां उसने अप्राकृतिक और मुख मैथुन किया। पति ने कई बार यौन संबंध के लिए प्रयुक्त होने वाले खिलौनो का भी इस्तेमाल किया। वह दर्द से तड़पती रही। इसके बाद भी लंबे समय तक पति की ऐसी हरकतें जारी रहीं। ससुर को पूरी बात बताई तो उन्होंने गर्भवती करने की बात कहकर कमरे में धक्का दिया और अश्लील हरकतें कीं। पति की हरकतों की शिकायत सास और ननद से की तो वे भी चुप रहने के लिए धमकाने लगीं। ससुरालवालों से परेशान होकर पिता से बात की और इंदौर लौट आई। उसका कहना है कि शादी के बाद खरीदे गए कुछ सोने के जेवर मिलाकर करीब 90 तोला सोना ससुराल वालों के पास है।
विज्ञापन


बाथरूम में लगाया था खुफिया कैमरा
महिला की उम्र 32 वर्ष है। शहर की अपोलो डीबी टाउनशिप में रहती है और फैशन डिजाइनर है। दामोदर नगर कानपुर (उप्र) निवासी युवक से शादी हुई थी। उसका आरोप है कि शादी और सगाई में कार और लगभग 40 तोला सोना उपहार स्वरुप दिया था। शादी के बाद पति सुहागरात के लिए बड़े होटल में ले गया। रात में उसने कई प्रकार से अप्राकृतिक कृत्य किया। शारीरिक संबंध बनाते वक्त कई उपकरणों का भी उपयोग किया। पीड़िता ने विरोध भी किया लेकिन पति ने उसकी बात नही मानी। एक दिन पीड़िता ने बाथरुम में चमकती हुई चीज देखी तो चौंक गई। पति ने उसके बाथरुम में खुफिया कैमरा लगा रखा था।  पति ने अश्लील वीडियो और फोटो कम्प्यूटर व पेन ड्राइव में भी सेव कर रखी है। इस बात पर दोनों में कहासुनी होने लगी। उसने महिला से एक करोड़ रुपये मांगे और धमकी दी कि रुपये नहीं देने पर अश्लील वीडियो वायरल कर बदनाम कर देगा। परेशान होकर ससुर को घटना बताई लेकिन वह भी अश्लील हरकतें करने लगे। बुरी नीयत से हाथ लगाया और अश्लील बातें की। पीड़िता की सास और ननदों ने भी रुपयों के लिए सताया। मामला महिला थाने पहुंचा और दोनों पक्षों की सुनवाई हुई। घटना स्थल कानपुर का होने से पहले पुलिस ने शून्य पर कायमी की, लेकिन धारा 164 के कथनों में इंदौर की घटना बता दी। शुक्रवार को पुलिस ने मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed