फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Metro Project Metro project may get stuck after Sumitra Mahajan Tai's objection

MP Metro Project: ताई की आपत्ति के बाद अटक सकता है मेट्रो प्रोजेक्ट, एमडी ने सुमित्रा महाजन से की मामले पर बात

Fri, 21 Oct 2022 11:59 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 21 Oct 2022 11:59 AM IST
सार

पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन ने इंदौर के गांधी हॉल और राजबाड़ा के पास से मेट्रो ट्रेन के गुजरने पर आपत्ति दर्ज की थी। बुधवार को मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के एमडी निकुंज श्रीवास्तव ने ताई के घर जाकर उनसे परियोजना के संबंध में चर्चा की।

विज्ञापन
MP Metro Project Metro project may get stuck after Sumitra Mahajan Tai's objection
ताई की आपत्ति के बाद अटक सकता है एमपी का मेट्रो प्रोजेक्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश सरकार भोपाल से इंदौर के बीच चलाई जाने वाली मेट्रो रेल परियोजना के काम को पूरा कर जल्द से जल्द हरी झंडी दिखाने की कोशिश कर रही है। लेकिन भाजपा की ही वरिष्ठ नेता सुमित्रा महाजन ताई की आपत्ति के बाद यह प्रोजेक्ट बीच में अटकता नजर आ रहा है। हाल ही में पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन ताई ने इंदौर के गांधी हॉल और राजबाड़ा के पास से मेट्रो ट्रेन के गुजरने पर आपत्ति दर्ज की थी। उनकी आपत्ति के बाद बुधवार को मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के एमडी निकुंज श्रीवास्तव ने इंदौर स्थित सुमित्रा महाजन के घर जाकर उनसे परियोजना के संबंध में चर्चा की। प्रोजेक्ट एमडी का कहना है कि मेट्रो परियोजना में किसी भी तरह के बदलाव के लिए उसे दिल्ली भेजना पड़ेगा।
विज्ञापन


ऐतिहासिक धरोहर की नींव को खतरा: ताई
मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट के दूसरे चरण का काम इंदौर में तेजी से जारी है। एमजी रोड से गुजरने वाले रूट को लेकर फिलहाल विचार विमर्श किया जा रहा है। बीते दिनों पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन ने गांधी हॉल और राजबाड़ा के पास से मेट्रो के गुजरने पर आपत्ति दर्ज की थी, उनका कहना था कि अधिकारी इसे बनाकर चले जाएंगे लेकिन बाद में शहरवासियों को इसकी सजा मिलेगी। गांधी हॉल, राजबाड़ा और छत्रियां इस शहर की ऐतिहासिक धरोहर हैं, मेट्रो के गुजरने से इनकी नींव पर असर पड़ेगा, जिससे इनके कमजोर होने की आंशका है।
विज्ञापन

 

मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के एमडी ने की ताई से चर्चा
ताई की इस आपत्ति के बाद बुधवार को मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के एमडी निकुंज श्रीवास्तव इंदौर आए और उन्होंने गांधी नगर व सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर का मुआयना किया। इसके बाद वह पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ताई से मिलने उनके मनीषपुरी स्थित निवास पहुंचे। इस दौरान उनके साथ निगमायुक्त, मेट्रो प्रोजेक्ट के जीएम सहित स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों से चर्चा में ताई ने एमजी रोड से मेट्रो ट्रेन ले जाने के रूट पर दोबारा विचार विमर्श के लिए कहा है। ताई ने ऐतिहासिक धरोहर के अंदर से मेट्रो के गुजरने पर आपत्ति जताई है। 

सुमित्रा महाजन ताई ने मेट्रो के रूट में बदलाव करने के लिए निगम आयुक्त प्रतिभा पाल से भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि राजबाड़ा, गांधी हॉल शहर की धरोहर है। यहां से मेट्रो रूट ले जाना गलत है। लोग बाद में विरोध करेंगे, इससे अच्छा है, अभी इस बारे में विचार कर लिया जाए। ताई ने सुभाष मार्ग से मेट्रो रूट ले जाने का सुझाव दिया है, जो एमजी रोड से ज्यादा दूर नहीं है। एमडी ने चर्चा के बाद ताई से प्रोजेक्ट में बदलाव के लिए इसे दिल्ली भेजने की बात कही, जिस पर ताई ने कहा कि शहर के हित की बात है, बदलाव के लिए मैं दिल्ली तक आपकी मदद करुंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed