फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   mp election loksabha 2024 indore bhopal voting youth

Loksabha Election: शहरों में पढ़ने आए लाखों युवा नहीं डालेंगे वोट, प्रशासन को वोटिंग बढ़ाने की चिंता

Sun, 21 Apr 2024 07:13 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 21 Apr 2024 07:13 PM IST
सार

इस बार प्रदेश में 22 लाख युवा मतदाता बढ़े हैं, इस वजह से सभी पार्टियां इन्हें रिझाने पर ध्यान दे रही हैं। 
 

विज्ञापन
mp election loksabha 2024 indore bhopal voting youth
इंदौर में मतदान की अपील करते युवा आर्टिस्ट। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

लोकसभा चुनाव शुरू हो चुके हैं और मतदाता देश की नई सरकार के लिए मतदान कर रहे हैं। मध्यप्रदेश के भोपाल में 7 मई और इंदौर में 13 मई को मतदान होना है। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। जिन लोकसभा सीटों पर अभी तक मतदान हुआ है इनमें सामने आया है कि पिछले चुनाव से मतदान कम हो रहा है। इसी चिंता में प्रदेश में भी प्रशासन दिनरात लोगों से मतदान में भाग लेने की अपील कर रहा है। कालेज, कोचिंग, रहवासी संघ से लेकर तमाम जगहों पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इन सबके बीच इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर जैसे बड़े शहरों में पढ़ने या नौकरी करने आए युवाओं से वोट डलवाना अपने आप में बड़ी चुनौती है। प्रदेश के पांच से सात लाख छात्र अलग अलग कोचिंग और कालेज में सिर्फ इन चार शहरों में पढ़ाई कर रहे हैं जिनके वोट डालने के लिए अपने शहर में जाने की संभावना बहुत कम है। 
विज्ञापन


इंदौर में पढ़ रहे प्रदेशभर के छात्र
इंदौर में 18 साल से अधिक के एक लाख से अधिक छात्र अलग अलग कालेज, कोचिंग में पढ़ाई कर रहे हैं। ये युवा वोटर लोकसभा चुनाव में वोट डालने के लिए अपने शहर में नहीं जाते हैं। इसी तरह भोपाल में भी लगभग एक लाख से अधिक छात्र पढ़ाई करते हैं। ग्वालियर, जबलपुर में भी इनके आसपास के जिलों के छात्र बड़ी संख्या में पढ़ाई करने के लिए आते हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश में 22 लाख युवा पहली बार वोट डालेंगे
मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन के अनुसार राज्य में इसके अलावा, 22,36,564 फर्स्ट टाइम वोटर हैं। प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 5,60,60,925 है, जिनमें से 2,88,25,607 पुरुष मतदाता 2,72,33,945 महिला मतदाता और थर्ड जेंडर मतदाता 1373 हैं। वहीं, राज्य में सर्विस वोटरों की कुल संख्या 75,304 है, जिसमें 73,020 पुरुष और 2,284 महिला वोटर हैं। राजन ने कहा, इसलिए, अंतिम प्रकाशन के अनुसार राज्य में कुल 5,61,36,229 वोटर्स रजिस्टर्ड हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर में 23 प्रतिशत युवा मतदाता
इंदौर जिले में कुल 27 लाख 92 हजार 221 मतदाता हैं। इनमें युवा वोटरों की संख्या 6 लाख 60 हजार 761 है। इसका ये मतलब है कि इंदौर में कुल वोटर्स का 23.66 फीसदी युवा मतदाता हैं।

सभी पार्टियां युवाओं को रिझा रही
इस बार के चुनाव में 22 लाख युवा पहली बार वोट डालेंगे। इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए सभी पार्टियां युवाओं पर खासा फोकस कर रही हैं। सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, इन्फ्लुएंसर्स से प्रमोशन करवाया जा रहा है। 


हम युवाओं के लिए विशेष जागरूकता अभियान चला रहे
कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि हम युवाओं को मतदान के लिए जागरूक कर रहे हैं। कालेज, कोचिंग और युवाओं के ग्रुप्स के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हम पूरे प्रयास कर रहे हैं कि इस बार के चुनाव में पिछली बार से अधिक मतदान हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed