फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   mp election BJP workers sent letter with blood

Mp Election: भाजपा कार्यकर्ताओं ने खून से अंगूठा लगाकर हाईकमान को भेजा पत्र, लिखा- इस बार हार जाएगी पार्टी

Wed, 16 Aug 2023 07:33 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 16 Aug 2023 07:33 PM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इंदौर में कहा था नेता सुन लें, कार्यकर्ता ही चुनाव जिताएंगे। अब कार्यकर्ताओं की इस चिट्ठी ने सबको हैरत में डाल दिया है।
 

विज्ञापन
mp election BJP workers sent letter with blood
कार्यकर्ताओं ने लिखा खून से अंगूठा लगाकर पत्र। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खून से अंगूठा लगाकर हाईकमान को एक पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने हाईकमान को चेताते हुए लिखा है कि यदि कार्यकर्ताओं पर ध्यान नहीं दिया तो पार्टी चुनाव हार जाएगी। 
विज्ञापन


क्या है मामला
इंदौर में विधानसभा सीट नंबर पांच के कार्यकर्ताओं ने बगावती तेवर दिखाए हैं। पदाधिकारियों ने खून से अंगूठा निशान लगाकर हाईकमान को चिट्ठी भेजकर उपेक्षा के आरोप लगाए। दावा किया है कि नेता क्षेत्र के पुराने कार्यकर्ताओं से जानकारी नहीं लेते हैं, न ही उन्हें कुछ जानकारी देते हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो इस बार विधानसभा सीट नंबर 5 जीत पाना मुश्किल हो जाएगा। यहां से भाजपा के महेंद्र हार्डिया तीन बार के विधायक हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों से संबंधित सूचना देना नगर मंडल अध्यक्ष का काम है। वहीं नगर मंडल की ओर से इस मामले में प्रतिक्रिया नहीं आई है। 
विज्ञापन


क्या बोले थे अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चुनावी बिगुल फूंकते हुए 30 जुलाई को बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि मंच पर बैठे नेता सुन लें, कार्यकर्ता ही चुनाव जिताएंगे। हर जगह संगठनात्मक तैयारी की जाए। मैं खुद इसकी जानकारी लूंगा। गृहमंत्री अमित शाह ने बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को सर्वोपरि बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कार्यकर्ताओं ने लिखा पत्र
भाजपा बूथ शक्ति केंद्र क्रमांक 5 के अध्यक्ष राजा कोठारी, सरदार वल्लभ भाई पटेल मंडल के पिछड़ा मोर्चा महामंत्री आकाश राठौर, उपाध्यक्ष अश्विन उज्जैकर और किसान मोर्चा के नगर कार्यकारिणी सदस्य राजेश जोशी आदि ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मध्यप्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश वियजवर्गीय, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित मप्र संगठन मंत्री हितानंद शर्मा को यह पत्र लिखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed