फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election 2023: Vijayvargiya's complaint regarding hiding the case in nomination papers, Congress will file

MP Election 2023: नामांकन पत्र में केस छुपाने के मामले में विजयवर्गीय की शिकायत, कोर्ट में केस लगाएगी कांग्रेस

Wed, 01 Nov 2023 06:15 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 01 Nov 2023 06:15 PM IST
सार

कांग्रेस के प्रवक्ता चरण सिंह सापरा ने कहा कि विजयवर्गीय की अफसरों से मिली भगत है, इसलिए दो आपराधिक प्रकरणों की जानकारी न देने के बावजूद अफसरों ने नामांकन पत्र मंजूर कर लिया। अब इस मामले में हम हाईकोर्ट में याचिका लगाएंगे।

विज्ञापन
MP Election 2023: Vijayvargiya's complaint regarding hiding the case in nomination papers, Congress will file
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

 

विज्ञापन

मालवा निमाड में इंदौर की एक नंबर विधानसभा सीट सबसे चर्चित हो रही है। इस सीट पर भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और कांग्रेस उम्मीदवार संजय शुक्ला आमने सामने है। कांग्रेस उम्मीदवार संजय शुक्ला ने नामांकन पत्र में पश्चिम बंगाल में दर्ज दुष्कर्म के केस और छत्तीसगढ़ में दर्ज एक अन्य केस की जानकारी पाने के मामले में विजयवर्गीय को घेरा है। इस मामले में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को शिकायत की, लेकिन आयोग ने आपत्ति खारिज कर दी है। अब कांग्रेस इस मामले को कोर्ट में ले जाने की तैयारी कर रही है।

कांग्रेस के प्रवक्ता चरण सिंह सापरा ने कहा कि विजयवर्गीय की अफसरों से मिलीभगत है, इसलिए दो आपराधिक प्रकरणों की जानकारी नहीं देने के बावजूद अफसरों ने नामांकन पत्र मंजूर कर लिया। अब इस मामले में हम हाईकोर्ट में याचिका लगाएंगे। सपरा ने कहा कि बंगाल के अलीपुर में एक महिला द्वारा दर्ज कराए गए प्रकरण के मामले को खुद विजयवर्गीय ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

विज्ञापन


इसके अलावा 1999 से उन पर छत्तीसगढ़ में केस चल रहा है। दोनों मामले उनकी जानकारी में हैं, इसके बावजूद उन्होंने नामांकन पत्र में इनका उल्लेख नहीं किया तो विजयवर्गीय के नामांकन को मंजूरी कैसे दे दी गई। यह दर्शाता है कि अफसर भाजपा के दबाव में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरार कैसे हो सकता हूं : विजयवर्गीय विजयवर्गीय ने कहा कि 1990 से मैंने छह विधानसभा चुनाव और मेयर का चुनाव लड़ा है। मैं फरार कैसे हो सकता हूं। देशभर में हम जाते हैं। कई बार राजनीतिक प्रकरण दर्ज हो जाते हैं। कहीं कोई जानकारी रह गई होगी तो हम उसे ठीक कर लेंगे। विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस सीधे तौर पर चुनाव जीत नहीं सकती, इसलिए डर्टी पाॅलिटिक्स का सहारा ले रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed