फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election 2023: Union Minister Rajnath said - Shivraj is Dhoni of politics, no matter what the start is, he

MP Election 2023: केंद्रीय मंत्री राजनाथ बोले-शिवराज राजनीति के धोनी, शुरुआत कैसी भी हो मैच फिनिश करना आता है

Sun, 29 Oct 2023 09:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 29 Oct 2023 09:02 PM IST
सार

राजनाथ सिंह बोले कि राजनीति में विश्वसनीयता का बड़ा संकट है। नेता जो वादे करते है, उसे पूरा नहीं करते, लेकिन हमारी पार्टी ने इसे चुनौती के रुप में लिया और जो कहा उसे पूरा किया। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Union Minister Rajnath said - Shivraj is Dhoni of politics, no matter what the start is, he
केंद्रीय मंंत्री राजनाथ सिंह से चर्चा करते विजयवर्गीय - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय के चुनाव कार्यालय का उद्घान करने इंदौर आए। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और कैलाश विजयवर्गीय की हार्दिक पंड्या बताता। उन्होंने कहा कि शिवराज राजनीति के मंजे हुए खिलाड़ी है। शुरूआत भले ही कैसी भी हो उन्हेंने मैच को सफलतापूर्वक फिनिश करना आता है।

विज्ञापन


सिंह ने कहा कि देश आगे बढ़ रहा है। चंद्रयाना, सूर्य यान मिशन पर देश को गर्व है, लेकिन कांग्रेस कभी देश की प्रगति से खुश नहीं होती। कांग्रेस अभी तक राहुल यान की सफल लांचिंग और लैंडिंग ही नहीं कर पाई है।

विज्ञापन

राजनीति में विश्वसनीयता का संकट

मंत्री राजनाथ सिंह बोले कि राजनीति में विश्वसनीयता का बड़ा संकट है। नेता जो वादे करते है, उसे पूरा नहीं करते, लेकिन हमारी पार्टी ने इसे चुनौती के रुप में लिया और जो कहा उसे पूरा किया। कांग्रेस के लोग धारा 370 को लेकर हमारी पार्टी का मजाक उड़ाते थे, लेकिन जैसे ही हमारी सरकार को बहुमत मिला, हमने चुटकी बजाते ही धारा 370 हटा दी। राम मंदिर का निर्माण का वादा हमने 1984 में किया था। उसे भी हम जनवरी में पूरा करने जा रहे है। विपक्ष हम पर चाहे जो आरोप लगाए, लेकिन हमारी नियत में खोट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट कटता है तो तकलीफ होती है

सिंह ने कहा कि टिकट कटते है तो कार्यकर्ता को तकलीफ होती है, लेकिन हमें ध्यान रखना चाहिए कि हम राजनीति सरकार बनाने के लिए नहीं देश बनाने के लिए कर रहे है। कार्यकर्ता का परिश्रम और जनता का विश्वास फिर मध्य प्रदेश में सरकार बनाने के लिए काफी है।



सभा में भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह विधानसभा प्रदेश में नई पहचान बनाएगी। हमने क्षेत्र का विजन डाक्यूमेंट तैयार कराया है। पूरे क्षेत्र का सुनियोजित विकास होगा। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन, सुदर्शन गुप्ता, निरंजन सिंह चौहान, दीपक जैन, जंयदीप जैन सहित अन्य नेता मौजूद थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed