{"_id":"651eb619d3d0a09bc40360b3","slug":"mp-election-2023-pr-marketing-public-relations-strategies-for-politicians-2023-10-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP Election: सोशल मीडिया मैनेजमेंट से पर्सनालिटी डेवलपमेंट तक, 12 कामों के लिए कंपनियां हायर कर रहे नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: सोशल मीडिया मैनेजमेंट से पर्सनालिटी डेवलपमेंट तक, 12 कामों के लिए कंपनियां हायर कर रहे नेता
Thu, 05 Oct 2023 09:13 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 05 Oct 2023 09:13 PM IST
सार
इस बार के विधानसभा चुनाव में नेता अपने हर छोटे बड़े काम को प्रोफेशनल लोगों को दे रहे हैं। कुछ नेताओं ने बड़ी कंपनियां हायर की हैं तो कुछ ने अलग अलग लोगों को काम करने के लिए दिए हैं।
विज्ञापन
INDORE NEWS
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक आ चुके हैं। सभी पार्टियों ने टिकट घोषित करना शुरू कर दिए हैं और कम समय के चलते नेता हर छोटे बड़े काम के लिए प्रोफेशनल लोगों को हायर कर रहे हैं। यह लोग सोशल मीडिया मैनेजमेंट, कंटेंट राइटिंग, बूथ मैनेजमेंट, इमेज बिल्डिंग जैसे तमाम काम कर रहे हैं। इस बार के चुनाव में नेता इन सभी कामों के लिए या तो अलग अलग कंपनियां हायर कर रहे हैं या फिर एक ही कंपनी से यह सब काम करवा रहे हैं।
नितिन द्विवेदी
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
प्रशान्त किशोर ने राजनीतिक रणनीति को नया मुकाम दिया
नितिन बताते हैं कि प्रशान्त किशोर ने भारत में राजनीतिक रणनीति को नया मुकाम दिया है। उन्होंने कांग्रेस, भाजपा समेत कई प्रमुख दलों के लिए काम किया और यह साबित किया कि एक प्रोफेशनल कंपनी चुनावों में किस तरह से बेहतर परिणाम ला सकती है। नितिन ने बताया कि पब्लिक रिलेशन प्रोफेशन के अंदर भी आज बहुत सारे काम शामिल हो गए हैं। इन कामों के माध्यम से किसी व्यक्ति, पार्टी या संस्था की छवि को बेहतर बनाया जाता है।
इन कामों के लिए प्रोफेशनल्स की मदद ले रहे नेता
1. मीडिया मैनेजमेंट करना। इसमें मुख्य रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस करना और प्रेस रिलीज बनाना।
2. अगर कुछ अप्रिय स्थिति व्यक्ति या संस्था के साथ बनती है तो छवि सुधारने के लिए नई रणनीति बनाना।
3. विपक्ष के लोगों द्वारा छवि खराब करने पर उसका जवाब देना और उसकी रोकथाम करना।
4. इलेक्शन के समय सर्वे करवाना।
5. पार्टियों को कैंडीडेट्स चयन में मदद करना।
6. बूथ मैनेजमेंट।
7. माइक्रो मैनेजमेंट।
8. मेन टू मेन मार्किंग।
9. घोषणा पत्र बनाना और योजनाओं की जानकारी आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना।
10. कैंडिडेट का जनता के बीच आचरण बेहतर बनाना।
11. सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक बात पहुंचाना।
12. प्रभावी भाषण देने की कला विकसित करना।