फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election 2023: Lowest voting number two in the assembly, strong room sealed at 5.30 in the morning

MP Election 2023: सबसेे कम मतदान दो नंबर विधानसभा में, सुबह साढ़े पांच बजे सील हुआ स्ट्रांग रुम

Sat, 18 Nov 2023 12:18 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 18 Nov 2023 12:18 PM IST
सार

सभी जिलों की ईवीएम आने के बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सुबह साढ़े पांच बजे स्ट्रांग रुम पर ताला लगाया गया। सबसे कम मतदान दो नंबर विधानसभा क्षेत्र में हुआ।

विज्ञापन
MP Election 2023: Lowest voting number two in the assembly, strong room sealed at 5.30 in the morning
इस तरह ईवीएम पहुंची स्ट्रांग रुम तक। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर जिले की 9 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला 3 दिसंबर को होगा। उस दिन होने वाली मतगणना के लिए नेहरु स्टेडियम में ईवीएम को रखा गया है। स्ट्रांग रुम की बिजली काट दी गई है और खिड़की दरवाजे सील कर उस पर भारत निर्वाचन आयोग की मुहर सुबह साढ़े पांच बजे लगाई गई। अब तीन दिसंबर तक स्ट्रांग रुम के बाहर सुरक्षा का कड़ा पहरा लगा रहेगा। अब तीन सितंबर को पता चलेगा कि सत्ता के संग्राम का विजेता कौन रहा?

विज्ञापन

इस बार नेहरु स्टेडियम में मतदान सामग्री लेने और देने की व्यवस्था बदली गई थी। इस कारण काफी देर हो गई। 60 किलोमीटर दूर के मतदान केंद्रों से रात एक बजे तक पोलिंग पार्टियां लौटती रही। स्टेडियम में शाम सात बजे सबसे पहले जीपीअेां की पोलिंग पार्टी आई थी। मतदान दलों से ईवीएम व अन्य सामग्री लेकर कर्मचारी स्ट्रांग रुम में जमा कराते रहे। देपालपुर और महू की सामग्री देर रात तक जमा होती रही। सभी जिलों की ईवीएम आने के बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सुबह साढ़े पांच बजे स्ट्रांग रुम पर ताला लगाया गया।

विज्ञापन

पिछले चुनाव से ढाई फीसद ज्यादा वोटिंग,सबसे कम मतदान दो नंबर विधानसभा में

इंदौर में मतदान का अंतिम चार्ट सुबह जरी हुआ। इसमें मतदान का प्रतिशत थोड़ा बढ़ा हुआ है। इंदौर में कुल मतदान 73.79 हुआ है, जो पिछले चुनाव से ढाई फीसद ज्यादा है। सबसे ज्यादा मतदान देपालपुर विधानसभा क्षेत्र में हुआ। यहां 82.49 मत डाले गए, जबकि सबसे कम मतदान 67.43 दो नंबर विधानसभा क्षेत्र में हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed