फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election 2023: Indore's pahalwan Taylor the designs of the candidates, wearing its kurtas they go to campa

MP Election 2023:पहलवान टेलर हैं उम्मीदवारों के डिजाइनर, इनके बनाए कुर्ते पहनकर वे जाते हैं प्रचार करने

Thu, 09 Nov 2023 07:26 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 09 Nov 2023 07:26 PM IST
सार

इस चुनावी मौसम में पहलवान टेलर की शाॅप देर रात तक खुली रहती है। जनसंपर्क के लिए एक एक उम्मीदवार ने 15 से 20 जोड़ कुर्ते सिलवाए और अब जिन्हें अपनी जीत पर भरोसा है, उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह के लिए भी कुर्ते पायजामे का आर्डर दे दिया है। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Indore's pahalwan Taylor the designs of the candidates, wearing its kurtas they go to campa
उम्मीदवारों के कुर्ते तैयाार करते पहलवान टेलर - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के पहलवान टेलर के सिले कुर्ते पायजामों के नेता इतने कायल हैं कि दूर-दूर से नाप देने चले आते हैं। इस चुनावी मौसम में पहलवान टेलर से 130 उम्मीदवार सैकड़ों कुर्ते पायजामे सिलवा कर जनता के बीच वोट मांगने जा रहे हैं। इनका नाप, कटिंग और तुरपाई के कुर्ते पायजामे के प्रदेश ही देश के भी कई नेता मुरीद हैं। जयराम ठाकुर जब हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तो कुर्ते का नाप देने इंदौर के एमजी रोड पर पहलवान टेलर की दुकान पर देने आए थे। अभी भी उनके कुर्ते इंदौर से ही जाते हैं। देश के प्रधानमंत्री राजीव गांधी, अर्जुन सिंह, मोतीलाल वोरा भी इनके सिले कुर्ते पहन चुके है।

विज्ञापन


देर रात तक खुली रहती है दुकान
इस चुनावी मौसम में पहलवान टेलर की दुकान देर रात तक खुली रहती है। जनसंपर्क के लिए एक एक उम्मीदवार ने 15 से 20 जोड़ कुर्ते सिलवाए और अब जिन्हें अपनी जीत पर भरोसा है, उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह के लिए भी कुर्ते पायजामे का आर्डर दे दिया है।
विज्ञापन


ऐसे पड़ा पहलवान टेलर नाम
पहलवान टेलर नाम कैसे पड़ा? इसके बारे में राजेश मकवाना बताते हैं कि दादाजी गोवर्धनलाल पहलवान थे। महाराजा तुकोजीराव होलकर ने उन्हें पेलवान टेलर के नाम से पुकारते थे, इसलिए दुकान का नाम भी पहलवान टेलर्स रखा। हमारी दुकान 110 साल पुरानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकवाना कहते हैं कि मालवा निमाड़ के तो ज्यादातर नेता हमारे पास ही कुर्ते सिलवाने आते हैं। सबसे ज्यादा कुर्ते पायजामे की डिमांड चुनाव में रहती है। उम्मीदवार इस समय हल्की क्वालिटी के कुर्ते सिलवाते है, क्योंकि गुलाल, हार फूल के कारण वे जल्दी खराब हो जाते है, लेकिन चुनाव जीतने के बाद अच्छी क्वालिटी के कुर्ते शपथ ग्रहण समारोह के लिए सिलवाते हैं। सिलाई सहित उनकी कीमत पांच से छह हजार रुपये आती है।

15 साल से नहीं बदला इन नेताओं का नाप
टेलर राजेश मकवाना बताते है कि कैलाश विजयवर्गीय, सरदारपुर के विधायक प्रताप ग्रेवाल, जीतू पटवारी, विजय शाह का नाप दस-पंद्रह सालों से नहीं बदला। पाव इंच का भी फर्क नहीं पड़ा। वे बताते हैं कि पहले नेता नाड़े का पायेजामा पहनते थे, लेकिन अब पेंट की तरह पायेजामा सिलवाने में ज्यादा रुचि लेते हैं। कुछ विधायक अभी भी नाड़े वाला पायेजामें ही पहनना पसंद करते है।


कांग्रेस नेता भी सिलवाते हैं मोदी जैकेट
आजकल कुर्ते पायजामे के साथ जैकेट पहनने का फैशन भी बढ़ गया है। पहले नेहरु जैकेट प्रचलित थी। अब मोदी जैकेट की डिमांड है। कुछ कांग्रेस नेता भी मोदी स्टाइल में जैकेट सिलवाते है। मकवाना बताते हैं कि कांग्रेस नेता ज्यादातर सफेद कुर्ते सिलवाते हैं, जबकि भाजपा नेता और विधायक अब दूसरे कलर के कुर्ते भी सिलवाने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed