{"_id":"64a0fd140890fa669806246a","slug":"mp-election-2023-indore-bjp-congress-candidate-list-detail-information-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: विधायक बनने के लिए हर सीट पर भाजपा के दो से अधिक दावेदार, कांग्रेस में कई जगह एक ही नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: विधायक बनने के लिए हर सीट पर भाजपा के दो से अधिक दावेदार, कांग्रेस में कई जगह एक ही नाम
Sun, 02 Jul 2023 10:58 AM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 02 Jul 2023 10:58 AM IST
सार
Madhya Pradesh Vidhan Sabha Chunav 2023 : विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच इंदौर की सीटों पर दावेदारी के लिए प्रदेश के आलाकमान तक पहुंच रहे नेता, पार्टियां भी कर रहीं अपने स्तर पर सर्वे
विज्ञापन
मप्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मप्र में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। छह जनवरी 2024 को 15वी विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है और अगले चुनाव के लिए नेताओं ने दावेदारी ठोकना शुरू कर दी है। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अमर उजाला ने इंदौर की सीटों पर दावेदारी कर रहे नेताओं के नाम खंगाले। इसमें यह पता चला कि विधायक बनने के लिए अधिकांश सीटों पर भाजपा के तीन से अधिक नेता दावेदारी कर रहे हैं वहीं कांग्रेस के पास कई सीटों पर सिर्फ एक ही नाम है। कांग्रेस कम नामों की दावेदारी को सकारात्मक रूप से देख रही है क्योंकि इसकी वजह से क्षेत्र में खींचातानी नहीं होगी और कांग्रेस दावेदार को इससे मतदान के समय फायदा मिलेगा। वहीं भाजपा अभी हर क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे नामों पर चुप्पी साधे हुए है और सर्वे रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
दोनों ही पार्टियां करवा रहीं सर्वे
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों ही पार्टियां सर्वे करवा रही हैं। कांग्रेस और भाजपा आलाकमान का कहना है कि दावेदारों को हर स्तर पर अपनी बात रखने का अधिकार है लेकिन टिकट किसी मिलेगी इसमें जमीनी सर्वे का सबसे अहम रोल होगा।
इस बार वन टू वन इलेक्शन
माना जा रहा है कि इस बार मप्र के विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय चेहरों की जगह पूरी तरह से स्थानीय चेहरों पर आधारित होंगे। विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे बदलावों का बड़ा प्रभाव होता है लेकिन इस बार जनता अपने क्षेत्र के दावेदारों के चेहरे देखकर ही उन्हें चुनेगी।
विज्ञापन
40 प्रतिशत पुराने टिकट कटेंगे
भाजपा और कांग्रेस संगठन में इस बात की भी चर्चा है कि सही उम्मीदवार को चुनने के लिए इस बार बड़ा बदलाव हो सकता है। माना जा रहा है कि पहली बार भाजपा में 40 प्रतिशत तक पुराने विधायकों के टिकट काटकर नए दावेदारों को मैदान में उतारा जाएगा। टिकट वितरण में दावेदार का क्षेत्रीय होना प्राथमिकता पर होगा। इसके साथ जनता के बीच उसकी छवि, पिछले काम और संगठन में आलाकमान से उसके रिश्ते भी महत्व रखेंगे।
भाजपा में कई नेता दो क्षेत्रों से कर रहे दावेदारी
भाजपा में कई नेताओं के दो क्षेत्रों से नाम सामने आ रहे हैं। भाजपा शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे का नाम पांच नंबर के साथ राऊ से भी सामने आ रहा है। वहीं सुदर्शन गुप्ता का नाम एक नंबर के साथ तीन नंबर से रखा जा रहा है। उषा ठाकुर का नाम महू के साथ एक नंबर से चल रहा है और डा निशांत खरे का नाम भी पांच नंबर के साथ महू से सामने आ रहा है। आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा का नाम भी पांच नंबर के साथ देपालपुर से रखा जा रहा है। आकाश विजयवर्गीय का नाम तीन नंबर के साथ दो नंबर से भी सामने आ रहा है।
विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस से चर्चा में यह नाम
विधानसभा एक
भाजपा - सुदर्शन गुप्ता, टीनू जैन, उषा ठाकुर, संदीप दुबे, योगेश मेहता, कमलेश खंडेलवाल, अमरदीप मौर्य
कांग्रेस - संजय शुक्ला
विधानसभा दो
भाजपा - रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय
कांग्रेस - चिंटू चौकसे
विधानसभा तीन
भाजपा - आकाश विजयवर्गीय, गोपीकृष्ण नेमा, सुदर्शन गुप्ता, विक्की मित्तल
कांग्रेस - अश्विन जोशी, पिंटू जोशी, अरविंद बागड़ी
विधानसभा चार
भाजपा - मालिनी गौड़, एकलव्य गौड़, पुष्यमित्र भार्गव, शंकर लालवानी, वैभव शुक्ला, कैलाश शर्मा, माला ठाकुर, विजय मालानी
कांग्रेस - सुरजीत सिंह चड्ढा, अक्षय बम, गोलू अग्निहोत्री
विधानसभा पांच
भाजपा - महेंद्र हार्डिया, गौरव रणदिवे, डा निशांत खरे, जयपाल सिंह चावड़ा, नानूराम कुमावत, दिलीप शर्मा
कांग्रेस - सत्यनारायण पटेल, स्वप्निल कोठारी, शोभा ओझा
राऊ
भाजपा - मधु वर्मा, जीतू जिराती, गौरव रणदीवे
कांग्रेस - जीतू पटवारी
महू
भाजपा - उषा ठाकुर, मनोज ठाकुर, डा. निशांत खरे, लोकेश शर्मा, कंचन सिंह चौहान
कांग्रेस - अंतरसिंह दरबार, सदाशिव यादव, नवीन सैनी
देपालपुर
भाजपा - मनोज पटेल, जयपाल सिंह चावड़ा, धीरज ठाकुर
कांग्रेस - विशाल पटेल, सत्यनारायण पटेल
सांवेर
भाजपा - तुलसी सिलावट, राजेश सोनकर, सावन सोनकर
कांग्रेस - रीना बौरासी, ओम सिलावट, बंटी राठौर