फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election 2023: Chief Minister Shivraj said in the election meeting – Rashtra Mandir will be built in Ayodhy

MP Election 2023: चुनावी सभा में मुख्यमंत्री शिवराज बोले-अयोध्या में राष्ट्र मंदिर बनेगा

Tue, 31 Oct 2023 10:12 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 31 Oct 2023 10:12 PM IST
सार

उज्जैन के महिदपुर में मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर खराब हो गया। वे इंदौर सड़क मार्ग से इंदौर पहुंचे और सभा ली। उन्होंने कहा कि मैं कन्या भोज कराता हुं तो दिग्विजय सिंह कहने लगे कि मुख्यमंत्री नौटंकी करता है। कन्या भोज हमारी संस्कृति है। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Chief Minister Shivraj said in the election meeting – Rashtra Mandir will be built in Ayodhy
सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री शिवराज - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

सांवेर विधानसभा के लसुडिया क्षेत्र में चुनावी सभा को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राष्ट्र मंदिर बनेगा और अन्य क्षेत्रों का विकास होगा। मध्य प्रदेश में भी विकास के काम में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने रोजगार के मुद्दे पर कहा कि यह एक बड़ी समस्या है, लेकिन हमने तय किया है कि हर घर में एक रोजगार दिया जाएगा। अगले पांच वर्षों के लिए हमारा यही एजेंडा रहेगा। लाड़ली बहनों को आवास की सुविधा भी दी जाएगी।

विज्ञापन

उज्जैन के महिदपुर में चुनावी सभा के बाद मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर खराब हो गया। वे इंदौर सड़क मार्ग से पांच घंटे देरी से पहुंचे और सभा ली। उन्होंने कहा कि मैं कन्या भोज कराता हुं तो दिग्विजय सिंह कहने लगे कि मुख्यमंत्री नौटंकी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कन्या भोज हमारी संस्कृति है। कांग्रेस के लोग महिला का सम्मान करना नहीं जानते है। कांग्रेस ने हमारी एक मंत्री को आयटम तक ये लोग कह चुके है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में राममंदिर का निर्माण हो रहा है। जनवरी माह में मंदिर का उद्घाटन हो रहा है। वहां पर राष्ट्र मंदिर बन रहा है। देश के अन्य क्षेत्रों का भी विकास होगा।

पैसे ने सम्मान बढ़ाया

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहना योजना से बदलाव आया है। सास और पति पहले से ज्यादा सम्मान करने लगे है। इस योजना से मिलने वाले पैसे से महिलाअेां का सम्मान बढ़ा है। अभी और रुपयों की जुगाड़ कर रहा हुं। प्रदेश में 1 करोड़ 32 लाख बहनें है। एक साथ 15 हजार करोड़ रुपये जाते है। भविष्य में इस योजना की राशि और बढ़ाई जाएगी। सभा में सांसद शंकर लालवानी व भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट ने भी अपनी बात रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed