फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Eection 2023: Chief Minister Shivraj was not with Prime Minister Narendra Modi in the road show.

MP Eection 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में साथ नहीं थे मुख्यमंत्री शिवराज

Tue, 14 Nov 2023 09:22 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 14 Nov 2023 09:22 PM IST
सार

बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक हुए रोड शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 50 मिनट से ज्यादा समय तक रहे। रोड शो में प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा भी शामिल होने वाले थे, लेकिन मुख्यमंत्री नजर नहीं आए।

विज्ञापन
MP Eection 2023: Chief Minister Shivraj was not with Prime Minister Narendra Modi in the road show.
रोड शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सिर्फ वीडी शर्मा रहे साथ। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

मध्य प्रदेश चुनाव के प्रचार अभियान में अंतिम दौर में भाजपा ने इंदौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेगा रोड शो किया, लेकिन उसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नजर नहीं आए। इसकी बड़ी चर्चा रही। यह कहा जा रहा है कि चुनावी सभाएं लेने की वजह से मुख्यमंत्री इंदौर के रोड शो में शामिल नहीं हो पाए। खुली जीप में प्रधानमंत्री के साथ सिर्फ वीडी शर्मा ही साथ रहे। प्रधानमंत्री इंदौर के तीन विधानसभा क्षेत्रों से गुजरे, लेकिन तीनों क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशी भी रोड शो में नजर नहीं आए। भाजपा उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय, मालिनी गौड़ और गोलू शुक्ला राजवाड़ा चौक पर लगी कुर्सियों पर ही पूरे समय बैठे रहे।

विज्ञापन

बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक हुए रोड शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 50 मिनट से ज्यादा समय तक रहे। रोड शो में प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा भी शामिल होने वाले थे, लेकिन मुख्यमंत्री ने मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, रायसेन, विविधा और भोपाल में चुनावी सभाएं ली। इस कारण वे रोड शो में नहीं आ सके। रोड शो की तैयारियों पर नजर रखने के लिए प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव भी दो दिन से इंदौर में थे, लेकिन वे भी रोड शो में नजर नहीं आए।

विज्ञापन


रोड शो में मुख्यमंत्री की गैरमौजुदगी पर कांग्रेस ने भी सवाल खड़े किए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व की नजर में प्रदेश के भाजपा नेता नाकारा साबित हो चुके है। मोदी के रोड शो में प्रदेश के नेताअेां का न हो इसका उदाहरण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले सभा तय हुई थी इंदौर में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले इंदौर में सभा लेने वाले थे, लेकिन सप्ताहभर पहले सभा के बजाए रोड शो का फैसला लिया गया। पहले रोड शो का रुट भी काफी बड़ा रखा गया था, लेकिन बाद में उसे साढ़े तीन किलोमीटर लंबाई तक सीमित रखा गया। मध्य प्रदेश के चुनावी अभियान में बड़े स्तर का पहला और आखिरी शो इंदौर में हुआ, हालांकि मोदी ने सभा में जाते समय प्रदेश क छोटे शहरों में रोड शो किए। इंदौर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी रोड शो किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed