फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Day :60% of the country's population is within 670 km of Indore, now Malwa Nimar will become the cente

MP Foundation Day :देश की 60 फीसदी आबादी इंदौर के 670 किमी के दायरे में, अब मालवा निमाड़ बनेगा विकास का केंद्र

Sat, 01 Nov 2025 08:05 AM IST
Abhishek Chendke अभिषेक चेंडके
Updated Sat, 01 Nov 2025 08:05 AM IST
सार

सड़क कनेक्टविटी के मामले में भी मालवा निमाड़ आगे बढ़ रहा है। इंदौर और आसपास के शहरों से एबी रोड, इंदौर-अहमदाबाद मार्ग, इंदौर अकोला रोड, इंदौर-हरदा रोड, इंदौर-चित्तौड़ मार्ग निकला है। एमआर-10 जंक्शन पर तीन राजमार्गों का तिराहा तैयार हो रहा है। 

विज्ञापन
MP Day :60% of the country's population is within 670 km of Indore, now Malwa Nimar will become the cente
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस - फोटो : amar ujala

विस्तार

 मध्य प्रदेश का मालवा-निमाड़ क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से देश के लिए काफी मायने रखते हैं। गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान की सीमाएं मालवा निमाड़ से जुड़ी हैं। इसका महत्व समझते हुए अब रेल और सड़क मार्ग कनेक्टिविटी पर केंद्र और राज्य सरकारें काफी काम कर रही हैं। देश की 60 प्रतिशत आबादी इंदौर के 670 किलोमीटर के दायरे में रहती है। मालवा निमाड़ से तीन राज्यों की सीमाएं जुड़ी हैं। आने वाले 10 वर्ष इंदौर और मालवा निमाड़ की प्रगति के लिहाज से बड़े मायने रखते हैं। इंदौर-मनमाड़ रेलवे लाइन का काम शुरू हो चुका है। इंदौर-गोधरा और इंदौर बुधनी रेल लाइन का काम शुरू हो चुका है। इंदौर की सात दिशा में रेल कनेक्टविटी होगी।

विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ें: MP Foundation Day: धार्मिक, प्राकृतिक और एडवेंचर पर्यटन का केंद्र बन रहा मप्र, पिछले साल आए 13 करोड़ पर्यटक

विज्ञापन

 

 

इंदौर एक बड़ा लाॅजिस्टिक हब के रूप में उभर रहा

इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन के बिछने से इंदौर से मुंबई की दूरी 100 किलोमीटर कम हो जाएगी। मात्र 6 घंटे में मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई जा सकेंगे। इससे मालवा और निमाड़ के किसानों को सबसे ज्यादा फायदा होना है। इसके लिए जमीन अधिगृहण का काम शुरू हो चुका है। इस नए रेल नेटवर्क से पर्यटन को भी फायदा होगा। इंदौर-दाहोद लाइन का काम 15 साल पहले शुरू हुआ था। धार में नया रेलवे स्टेशन आकार ले रहा है। यह रेल लाइन आदिवासी क्षेत्र में विकास के नए आयाम लिखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इंदौर बन रहा नेशनल हाईवे का तिराहा

सड़क कनेक्टविटी के मामले में भी मालवा निमाड़ आगे बढ़ रहा है। आगरा-मुंबई मार्ग के कारण ही इंदौर का विकास हुआ है। इंदौर और आसपास के शहरों से एबी रोड, इंदौर-अहमदाबाद मार्ग, इंदौर अकोला रोड, इंदौर-हरदा रोड, इंदौर-चित्तौड़ मार्ग निकला है। इंदौर के एमआर-10 जंक्शन पर तीन राजमार्गों का तिराहा तैयार हो रहा है। इसके लिए तीन मंजिला ब्रिज बन रहा है। इंदौर हरदा के लिए यहां एक बायपास बन रहा है। इसके अलावा मुंबई-आगरा मार्ग और इंदौर-अहमदाबाद मार्ग भी इस जंक्शन पर आकर मिल रहे हैं। खास बात यह है कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे बनने के बावजूद इंदौर का महत्व कम नहीं हुआ है।

 

सांसद ने कहा- मालवा निमाड़ होगा समृद्ध
 

इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इंदौर और मालवा निमाड़ आने वाले वर्षों में और समृद्ध होगा। मालवा निमाड़ के 670 किलोमीटर के दायरे में महाराष्ट्र के नासिक, मुंबई, पुणे, राजस्थान के उदयपुर, बड़ौदा, आगरा, अहमदाबाद जैसे शहर व ग्रामीण क्षेत्र हैं। इतने हिस्से में देश की 60 प्रतिशत आबादी रहती है। इंदौर के सड़क और रेल नेटवर्क पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। इंदौर में आने वाले 50 वर्षों के हिसाब से नया रेलवे स्टेशन भी तैयार हो रहा है।
 

2030 तक दोगुनी होगी इंदौर की जीडीपी : भंडारी

अर्थशास्त्री जयंतीलाल भंडारी का कहना है कि इंदौर की जीडीपी 2030 तक दोगुनी हो जाएगी। इंदौर हर सेक्टर में प्रगति कर रहा है। 20 हजार करोड़ का हम निर्यात करते हैं। 2030 में यह 40 हजार करोड़ का होगा। जीडीपी का संबंध आम जनता से भी है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ते हैं। सरकारी सुविधाएं भी उन्नत होती हैं। पीथमपुर में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed