फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Crime: Three year old girl molested in big school of Indore conductor accused family members created ruckus

MP Crime: इंदौर के बड़े स्कूल में तीन साल की बच्ची से गंदी हरकत, कंडक्टर पर लगा आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

Thu, 26 Sep 2024 05:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 26 Sep 2024 05:57 PM IST
सार

Indore Crime News: इंदौर के एक बड़े नामचीन स्कूल में तीन साल की बच्ची से कंडक्टर ने गंदी हरकत की है। घटना सामने आने के बाद मीटिंग बुलाई गई है, कर्मचारी से पूछताछ की गई, लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
MP Crime: Three year old girl molested in big school of Indore conductor accused family members created ruckus
इंदौर में छात्रा से छेड़छाड़ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में एक बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। गुरुवार सुबह बच्ची के पैरेंट्स ने स्कूल प्रबंधन से इसकी शिकायत की। पैरेंट्स कई लोगों को लेकर स्कूल के कार्यालय पहुंचे और बच्ची से हरकत करने वाले कंडक्टर को बुलवाया गया। स्कूल प्रबंधन ने आरोपी कंडक्टर से मामले में पूछताछ की लेकिन, उसने छेड़छाड़ की बात से इनकार कर दिया है। इससे बच्ची के परिजन और उनके साथ आए परिचित नाराज हो गए, इसके बाद उन्होंने स्कूल में जमकर खूब हंगामा किया। स्कूल प्रबंधन ने कंडक्टर को पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस संदेही को साथ ले गई
स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा ने अपने पिता को इशारों के जरिए बताया था कि उसके साथ छेड़छाड़ हो रही है। इसके बाद उन्होंने बुधवार रात स्कूल के नर्सरी क्लास के वॉट्सऐप ग्रुप पर यह बात साझा की। इसके बाद पैरेंट्स ने स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। देर रात तक ग्रुप पर बहस चलती रही। गुरुवार को सुबह पैरेंट्स एक साथ स्कूल पहुंच गए और संदेही आरोपी को सामने लाने की मांग की। बच्ची ने भी संदेही को पहचान लिया। संदेही कहता रहा कि मुझे गोली मार दो..। वह आरोप नकारता रहा। बाद में पुलिस पहुंची और कर्मचारी को अपने साथ ले गए। पीड़िता के पिता ने जानकारी दी कि मेरी बच्ची ने खुद उसके साथ हरकत करने वाले को पहचान लिया है। इतनी छोटी बच्ची मुझसे झूठ क्यों बोलेगी?
विज्ञापन


पिता ने नहीं की पुलिस शिकायत
बच्ची के पिता ने पुलिस से इस मामले में शिकायत नहीं की है। पुलिस संदेही से पूछताछ कर रही है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो कर्मचारी पर कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पैरेंट्स ने जारी किया वीडियो
स्कूल मैनेजमेंट ने पैरेंट्स को मेल स्टाफ पर लगाई जाने वाली पाबंदियों की जानकारी दी। ये भी कहा कि छोटी क्लासेस में मेल स्टाफ बिल्कुल नहीं जाएगा। पूरे स्कूल का सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद भी पैरेंट्स सुरक्षा को लेकर अपनी आपत्ति जताते रहे और हंगामे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed