फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MLA Malini Gaur handed over a check of Rs 2.5 lakh to the son of late BJP leader Umesh Sharma.

Indore: दिवंगत भाजपा नेता उमेश शर्मा के बेेटे को विधायक मालिनी गौड़ ने सौंपा ढाई लाख का चेक

Tue, 12 Sep 2023 09:18 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 12 Sep 2023 09:18 PM IST
सार

शर्मा के निधन केे बाद उनका परिवार आर्थिक तंगी झेल रहा है और परिवार पर कर्ज भी है। शर्मा के निधन के बाद  कुछ नेता नेे परिवार की आर्थिक मदद की घोषणा की थी, लेकिन कोई आगे नहीं आया। 

विज्ञापन
MLA Malini Gaur handed over a check of Rs 2.5 lakh to the son of late BJP leader Umesh Sharma.
उमेश शर्मा केेे बेटे को सौंपा चेक - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

भाजपा नेता उमेश शर्मा की पिछले साल दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। उनके परिवार पर कर्ज भी था। निधन के बाद कुछ नेताअेां ने परिवार की आर्थिक मदद की बात कही थी, लेकिन समय बीतने के साथ नेता अपने वादे भी भूल गए। चार नंबर विधानसभा क्षेत्र की विधायक मालिनी गौड़ ने अपना वादा निभाया और उनकेे दिव्यांग बेटे को ढाई लाख रुपये का चेक सौंपा।

विज्ञापन

भाजपा की आवाज मंचों और आंदोलनों में बुलंद करने वाले उमेेश शर्मा को भाजपा नेता ने भुला दिया। पिछले साल 11 सितंबर की शाम को उनका निधन हुआ था, तब भाजपा ने एक आयोजन शहर में किया था। उसमें मुख्यमंत्री भी शामिल हुए,लेकिन शर्मा के निधन के बाद भी आयोजन न तो निरस्त हुुआ और न ही कार्यक्रम के दौरान शर्मा को किसी नेता ने मंच से श्रद्धाजंलि दी थी।
विज्ञापन

शर्मा के निधन केे बाद उनका परिवार आर्थिक तंगी झेल रहा है और परिवार पर कर्ज भी है। शर्मा के निधन के बाद कुछ नेता नेे परिवार की आर्थिक मदद की घोषणा की थी, लेकिन कोई आगे नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी पुण्यतिथि पर भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने एक कार्यक्रम रखा,जबकि विधायक मालिनी गौड़ उनके घर पहुंची और बेटे को ढाई लाख रुपये का चेक दिया। इस दौरान भाजपा नेता सुमित मिश्रा और मुकेश मंगल भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed