फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Minister Usha Thakur's challenge to Digvijay Singh, show him by contesting from Mhow

Indore News: दिग्विजयसिंह को मंत्री उषा ठाकुर की चुनौती, महू से चुनाव लड़कर दिखाओ

Tue, 23 May 2023 05:42 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 23 May 2023 05:42 PM IST
सार

 इससे पहले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री  दिग्विजयसिंह ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने चुनाव लड़ने की बात कह चुके हैं
 

विज्ञापन
Minister Usha Thakur's challenge to Digvijay Singh, show him by contesting from Mhow
उषा ठाकुर - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मप्र की संस्कृति मंत्री और महू से भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह को चुनौती दी है। उन्होंने इंदौर में कहा कि  दिग्विजयसिंह को महू से चुनाव लड़ना चाहिए। हम तैयार खड़े हैं। मैं आमंत्रण दे रही हूं। गौरतलब है कि इससे पहले दिग्विजयसिंह पार्टी के कहने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने चुनाव लड़ने की बात कह चुके हैं। सिंधिया की पारंपरिक सीट गुना-शिवपुरी है जबकि उषा ठाकुर दिग्विजयसिंह को मालवा बुलाकर महू से लड़ने का न्योता दे रही हैं। उषा ठाकुर का यह बयान उस वक्त आया है जबकि दिग्विजयसिंह इंदौर क्षेत्र में ही दौरे पर हैं। वे सांवेर सीट पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने आए हुए हैं। इस सीट पर कांग्रेस से भाजपा में आए सिंधिया समर्थक मंत्री तुलसीराम सिलावट विधायक हैं।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों ही प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस ने मैदान संभाला हुआ है। मंगलवार को दिग्विजय सिंह के इंदौर दौरे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में मध्यप्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि “मैं दिग्विजय सिंह को आमंत्रित करती हूं कि आप महू से ही लड़ लीजिए। मेरा आमंत्रण उनको दीजिए की महू से चुनाव लड़ने आइए, फिर जब मंत्री ठाकुर से पूछा गया कि क्या वे दिग्विजय सिंह को सीधी चुनौती दे रही हैं तो वे बोली- मैं उन्हें चुनौती नहीं दे रही हूं। भारतीय जनता पार्टी की सेवा, भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति, हमारी जन कल्याणकारी योजनाओं के आधार पर हम पूरी कांग्रेस को चुनौती देते हैं कि आओ मैदान में हम तैयार खड़े हैं।”
विज्ञापन


कर्नाटक चुनाव नाराजगी की वजह से नहीं हारे
मंत्री ठाकुर ने भाजपा के नाराज कार्यकर्ताओं के सवाल को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि आप विश्लेषण करेंगे तो देखेंगे कि हमारा जितना वोट था वो हमें मिला है। कहीं हम हारे नहीं है। कार्यकर्ताओं की नाराजगी की वजह से कर्नाटक चुनाव नहीं हारे हैं। रही कुछ लोगों की नाराजगी की बात तो जब संयुक्त परिवार होता है तो ये सब चलता रहता है। टिकट मांगना सबका अधिकार है। सबने मांगा। जिसको मिला, सभी ने मिलकर उसको जिताया। मतभेद हमारे बीच में न था, न है और न होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed