फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Mineral mafia had laid nails on the road to block the way of the police, the administration imposed a fine of

Indore:पुलिस का रास्ता रोकने के लिए खनिज माफिया ने सड़क पर बिछा दी कीले, प्रशासन ने लगाया 13 करोड़ का जुर्माना

Sat, 24 Jun 2023 03:18 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 24 Jun 2023 03:18 PM IST
सार

26 अप्रैल को खनिज विभाग केे अमले ने पुलिस के साथ मिलकर बारोली में छापा मारा था। उनका रास्ता रोकने के लिए माफिया ने सड़क पर कीलें बिछा दी। जिससेे वाहन का टायर फट गया, हालांकि अफसरों ने मौके पर जाकर अवैध खनन कर रहे वाहनों को जब्त कर केस बना लिया था।

विज्ञापन
Mineral mafia had laid nails on the road to block the way of the police, the administration imposed a fine of
बारोली गांव में हो रहा था अवैध खनन। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में अवैध खनन करने माफिया के हौसले बुलंद है। वे बेखौफ होकर खनन कर रहे है और सरकारी अमला यदि उन्हें पकड़ने आता है तो वे उसका विरोध भी करते है। इंदौर के बारोली गांव में अवैध खनन करने वालों ने पुलिस वाहन को रोकने के लिए सड़क पर कीले बिछा दी थी, ताकि वाहनों के पहिए पंचर हो जाए और वे भाग सके, लेकिन इस बार वे पकड़े गए और प्रशासन ने छह खनिज माफिया पर 13 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन

26 अप्रैल को खनिज विभाग केे अमले ने पुलिस के साथ मिलकर बारोली में छापा मारा था। उनका रास्ता रोकने के लिए माफिया ने सड़क पर कीलें बिछा दी। जिससेे वाहन का टायर फट गया, हालांकि अफसरों ने मौके पर जाकर अवैध खनन कर रहे वाहनों को जब्त कर केस बना लिया था। इसके बाद रिपोर्ट वरिष्ठ अफसरों को सौंपी गई।

विज्ञापन


जिस जमीन पर अवैध खनन हो रहा है,जिंसी क्षेत्र में रहने वाले संजय पिता बालकृष्ण शुक्ला की है। प्रशासन ने वाहन मालिक वीर सिंह नरवरिया, प्रतीक कौशल, हरिनारायण नरवरिया, प्रदीप चौहान और शुभम ठाकुर पर 13:39 करोड़ का जुर्माना लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादातर खदानें नेता व उनके समर्थकों की

इंदौर और आसपास के जिलों में डेढ़ सौ से ज्यादा गिट्टी, मुरम की खदानें है। ज्यादातर खदानों पर भाजपा, कांग्रेस के नेता या उनके समर्थकों ने लीज पर ले रखी है और वे तय अनुमति से ज्यादा हिस्से में खनन कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे है। इसके अलावा दुधिया, पेडमी, महू के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध खनन भी हो रहा है, लेकिन खनिज विभाग उस पर रोक लगाने में रुचि नहीं लेता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed